firozabad-bjp-mla-did-the-work-of-railway-colony-over-bridge
firozabad-bjp-mla-did-the-work-of-railway-colony-over-bridge

फिरोजाबादः रेलवे कालोनी ओवर ब्रिज का भाजपा विधायक ने किया लोकापर्ण

फिरोजाबाद, 12 मई (हि.स.)। लेबर कॉलोनी रेलवे ओवर ब्रिज का बुधवार को भाजपा विधायक ने भाजपा महानगर अध्यक्ष व पदाधिकारियों के साथ लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्रिय पार्षद व लोग भी मौजूद रहे। विधायक मनीष असीजा ने बताया कि लाइनपार क्षेत्र की दशा बदलने वाला यह कार्य उनके द्वारा प्रस्तावित उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था। जिसे 46 करोड़ की लागत से पूरा किया गया है। इस ओवरब्रिज को आवागमन के लिये खोल दिया गया है। इसके आरम्भ होने से लाइनपार क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि देहली-कानपुर-हावड़ा रेलवे लाइन पर स्थित यह रेलवे क्रासिंग फाटक दिनभर में बस कुछ-कुछ मिनटों के लिये खुलता था, बाकी समय बंद रहता था। जिससे न जाने कितने नागरिकों को इस क्रासिंग को जल्दबाजी में पार करने के चक्कर में अपनी जान से हाथ धोना पड़ता था। दुर्घटना, आपदा, बीमारी, अग्निकांड जैसे आपदाकाल में एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड अथवा अन्य वाहन को पहुंचने में परेशानी होती थी। इस कार्य के लिये विधायक ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, भाजपा के वरिष्ठ सुनील शर्मा सत्यवीर गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, अरविंद बघेल, प्रमोद बघेल, किशोर अग्रवाल, भगवानदास शंखवार, राधेश्याम यादव, प्रेम सिंह वर्मा, श्रीनिवास शर्मा, रवींद्र शर्मा, उदय गुप्ता, पार्षद गण श्याम सिंह यादव, उदय ठाकुर, सुरेंद्र राठौर, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in