back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कृषि भूमि पर कॉलोनी काटी, प्रशासन की जेसीबी ने उखाड़ी सडक़

गुना, 06 मार्च (हि.स.)। ईदगाह बाड़ी के पास भू-माफियाओं ने अवैध तरीके से कॉलोनी बसा दी। साथ ही यहां पर सडक़ डालने के बाद प्लॉटों की बिक्री करनी शुरू कर दी। कलेक्टर के पास जब यह शिकायत पहुंची, तो उन्होंने तहसीलदार को दिशा-निर्देश देकर शनिवार को अवैध कॉलोनी की सडक़ों को एक घंटे के भीतर जेसीबी से उखड़वा दिया। इस कार्रवाई से भू-माफियाओं में हडकंप मच गया है। साथ ही कलेक्टर ने कहा है कि जिले में अवैध काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम से दीपक गौड़ ने शिकायत की थी कि हीरालाल कुशवाह, नारायण कुशवाह, रामदयाल कुशवाह और गुलाबबाई कुशवाह के साथ शामिलात जमीन है, जिसकी भूमि सर्वे नंबर 81 मिन 1 रकबा 0.523 हैक्टेयर है। शामिल खाता होने के बाद भी भू-माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से बगैर डायवर्सन कराए, नक्शा पास करवा लिया। इस शिकायत के बाद कलेक्टर ने तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव को अवैध कॉलोनी की सडक़ उखाडऩे के निर्देश जारी किए। तहसीलदार के नेतृत्व में शनिवार को करीब 3 बजे टीम पहुंची, उसके बाद एक घंटे के भीतर स?क जेसीबी से उखाड़ दी गई। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुसार जिले में भू-माफिया और मिलावट खोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। गरीबों के हक पर डांका डालने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Advertisementspot_img

Also Read:

मुलताई में हुई झड़प, प्रशासन और पुलिस की कड़ी मेहनत से रात तक काबू पाया गया, थाना प्रभारी लाइन अटैच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैतूल जिले के मुलताई इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पथ संचलन के दौरान दो समुदायों के बीच अचानक विवाद...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵