back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधायक आदेश चौहान ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

हरिद्वार, 22 मई (हि.स.)। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कोरोना महामारी के दृष्टिगत अपनी विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर रखे जाने की दिशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालापुर में विभिन्न प्रकार के चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए अपनी विधायक निधि से 70 लाख रुपये जारी किए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र बहादराबाद, सलेमपुर, रावली महदूद, आन्नेकी, औरंगाबाद एवं खाला टिहरा ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण एवं सेनेटाइजेशन के लिए वाहन एवं स्प्रे टैंकर खरीद के लिए 30 लाख रुपये विधायक निधि से जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कोविड महामारी काल में जनहित में किसी भी फैसले को लेने में जरा भी कोताही नहीं बरत रही है। साथ ही जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर कोविड़ 19 संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी कर रही है। विधानसभा रानीपुर में ही जगह-जगह निशुल्क जांच के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵