back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किराना दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

– रात्रि 2 बजे की बताई जा रही है घटना बमुश्किल फायर बिग्रेड बुझा सकी आग झांसी,11 मई (हि.स.)। झांसी-ललितपुर मुख्य राजमार्ग पर हंसारी में बीती रात्रि एक किराने की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग ने आस पास की तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। आग लगने की जैसे ही जानकारी दुकान के उपर रहने वाले को हुई तो उसने तुरंत ही हंसारी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने तुरंत फायर बिग्रेड सूचित किया और लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। थाना प्रेमनगर के हंसारी में सुशील साहू पुत्र नारायण दास साहू मुख्य राज मार्ग पर किराना का थोक एंव फुटकर व्यवसाय करते है। उन्ही के बगल में विशाल किराना स्टोर एंव पुरी किराना स्टोर भी है। बताया गया है कि कोरोना के चलते बर्तमान में सभी दुकान बंद हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पुरी किराना की दुकान में रात्रि में लगभग 2 बजे कुछ लोगों ने आग की लपटें उठते देखी तो पास में ही रहने वाले विशाल यादव और पुरी किराना के संचालक जगदीश को मामले की सूचना दी। जैसे ही आग लगने की सूचना दुकान संचालक को मिली तो उन्होंने तुरंत हंसारी पुलिस को मामले से अबगत कराया और हंसारी पुलिस ने फायर बिग्रेड को। इस बीच आग बेकाबू हो गई थी, तभी मौके पर पहुंची फायर सर्विसेस की गाड़ीयों ने आग पर कावू पाने की कोशिश की लेकिन आग बिकराल रुप ले चुकी थी। पुलिस के अनुसार आग पर काबू लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया, जब तक दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था। साहू किराना के संचालक प्रदीप साहू ने बताया कि लगभग 25 से 30 लाख रुपये का सामान उनकी दुकान का जलकर राख हो गया है। इसी तरह विशाल यादव और पुरी किराना की दुकानों में भी लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया यही आग अगर साहू किराना के गोदाम तक पहुंच जाती तो करोड़ों का नुकसान हो सकता था। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक दुकानों में सफाई का कार्य चल रहा था। नुकसान का सही आकलन जांच के बाद ही पता चल सकेगा। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵