back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फौजी का बेटा व कमांडो का भाई न्याय के लिए मंत्री के पैरों में गिरा

बांदा,19 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सफलतम चार वर्ष पूरे होने पर जश्न मना रही है और प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। लेकिन बांद जनपद में शुक्रवार को उस समय प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री हतप्रद हो गये जब एक भूतपूर्व सैनिक के बेटे व एनएसजी कमांडो का भाई फरियाद लेकर मंत्री के पास पहुंचा और न्याय के लिए उनके पैरों पर न सिर्फ गिर पड़ा बल्कि रोते हुए अपना दुखड़ा सुनाया। यह पूरा घटनाक्रम कलेक्ट्रेट में घटित हुआ। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बांदा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आए प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत पत्रकारों से बातचीत करके जैसे ही बाहर निकले वैसे ही बृजलाल पुत्र महंदी निवासी ग्राम कमनोडी मंत्री जी के पैरों में गिर पड़ा। उसने बताया कि चकबंदी के बाद हम अपनी जमीन जोत व बो रहे हैं और फसल काट रहे हैं। इसके बाद भी गांव का दबंग रघुनंदन पुत्र नैना जबरन हमारी खेत की फसल काट रहा है और हमें फसल नहीं काटने दे रहा है। इस बारे में कई बार अधिकारियों के दहलीज पर जाकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन किसी ने हमारी बात नहीं सुनी। उसने बताया कि मेरे पिता भूतपूर्व सैनिक हैं और भाई एनएसजी कमांडो है जिसने तमाम आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में हिस्सा लिया है। हमारे भाई व पिता ने देश की रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन आज हमें अपने ही देश में न्याय नहीं मिल रहा है। उसने रोते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में इस तरह की अंधेरगर्दी देखकर मेरे पिता का दिमागी संतुलन खराब हो गया है। उसने यह भी बताया कि दबंग का एक नाती संघ से जुड़ा हुआ है जो लगातार अधिकारियों पर दबाव डलवाता है। कल भी देहात कोतवाली द्वारा फोन किया गया कि आप कोई फसल नहीं काटेंगे इस तरह का आदेश आईजी द्वारा दिया गया है ।मंत्री ने पूरी बात सुनने के बाद फरियादी को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। अपने सामने ही उन्होंने जिला अधिकारी को पीड़ित का ज्ञापन दिलवाया। जिलाधिकारी ने भी फरियादी को न्याय का भरोसा दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/मोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵