back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आंध्र प्रदेश से यूपी ला रहे थे करोड़ों का गांजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले दो अन्तर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों के पास से पांच कुंतल गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है।

फतेहपुर, एजेंसी। ललौली थाना क्षेत्र में सोमवार को चेकिंग के दौरान दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से डीसीएम सहित पांच कुंतल छह किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत बाजार में करीब एक करोड़ रुपये है।

 डीसीएम में मिला गांजा

ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक मोड़ तिराहा से करीब 250 मीटर पूर्व चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राजस्थान राज्य के रहने वाला अनिल कुमार और हरियाणा निवासी श्रीभगवान है। अभियुक्तों के पास से मिली डीसीएम में तलाशी के दौरान पांच कुन्तल छह किलो 580 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में इसकी एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। एक तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।

 फर्नीचर में छुपाकर लाते है गांजा

पूछताछ में तस्करों ने बताया कि हम लोग विशाखापटनम से डीसीएम में गांजा लाते हैं, जिसमें गाड़ी में पुराने प्रयोग में लाये फर्नीचर आदि लोड कर लेते हैं, जिससे किसी को कोई शक न हो।यहां पर लाकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश व बिहार के कई राज्यों में ब्रिक्री करते हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...