back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फतेहपुर : फर्जी अपहरण का खुलासा, मां ही साजिशकर्ता

-अपहृत पुत्री की बरामदगी कर मां व अपहरण के मास्टरमाइंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार – घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रूपये देने की पुलिस अधीक्षक ने की घोषणा फतेहपुर, 22 मई (हि.स.)। जिले में शनिवार को पुलिस ने एक फर्जी अपहरण की घटना का खुलासा किया है। अपहृत पुत्री की बरामदगी करते हुए मां के साथ घटना के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। कानूनी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली के जहानपुर गांव निवासी कुसमा देवी पति स्व नोखेलाल अपने गांव के ही विशाल श्रीवास्तव पुत्र सतीश श्रीवास्तव के साथ मिलकर अपनी पुत्री के अपहरण की साजिश रची और गांव के दो सगे भाई छोटू व किशन पुत्र बृजेन्द्र सैनी के खिलाफ 17 मई को अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया। क्षेत्राधिकारी बिन्दकी योगेन्द्र मलिक ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए छानबीन शुरू किया। अपहृत पुत्री को सकुशल बरामदगी करने के बाद आज घटना का खुलासा करते हुए अपहृत पुत्री की मां व मास्टरमाइंड सहयोगी विशाल को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र मलिक ने बताया कि अपहरण के घटना की छानबीन करने पर फर्जी होने की आशंका हुई। मुख्य मास्टरमाइंड विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर जब पूंछतांछ की गई तो घटना का पर्दाफाश हो गया। उसकी निशानदेही पर अपहृत पुत्री की बरामदगी करते हुए मां को बोलेरो के साथ भागने की कोशिश में गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही। कानूनी कार्यवाही करने के बाद दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। इस घटना पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने पुलिस टीम को दस हजार रूपये ईनाम देने की घोषणा की है। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन है ब्राजीलियन मॉडल? राहुल गांधी के खुलासे ने मचा दी खलबली, हरियाणा में 22 बार वोट करने का आरोप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मतदान प्रक्रिया और वोटिंग लिस्ट में कथित गड़बड़ी के...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵