back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM योगी का अखिलेश पर बड़ा तंज, बोले- पहले इटावा-सैफई के नाम से डरते थे लोग, आज सैफई में देश के लोग कर रहे नौकरी

UP News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सैफई पहुंचकर सैफई मेडिकल विश्वविद्यालय में नवनिर्मित पांच सौ शैया सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का लोकार्पण और नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इटावा, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैफई पहुंचकर सैफई मेडिकल विश्वविद्यालय में नवनिर्मित पांच सौ शैया सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का लोकार्पण और नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

आज सैफई में देश के लोग आकर नौकरी कर रहे हैं

इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टरों को संबोधित करते हुए मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने और अच्छा उपचार करने की नसीहत दी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बिना तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पहले लोग इटावा-सैफई के नाम से डरते थे,आज सैफई में देश के लोग आकर नौकरी कर रहे हैं।

डॉक्टरों को मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने और अच्छे से इलाज करने की नसीहत

इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह भी मौजूद रहे। पांच सौ करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए इस सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक को आज मुख्यमंत्री योगी ने जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों को मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने और अच्छे से इलाज करने की नसीहत दी।

मुख्यमंत्री योगी ने इन परियोजनाओं का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैफई में पांच सौ करोड़ की लागत से बनकर तैयार सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पण और जनप्रतिनिधियों द्वारा पास करवाई गई 147 करोड़ की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

पांच सौ करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए पिछली सरकारें टोकन मनी देते थे

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछली सरकार ने इस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का प्रोजेक्ट तो पास किया, लेकिन पैसे नहीं दिए। पांच सौ करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए पिछली सरकारें टोकन मनी देते थे, वह केवल नारियल फोड़कर परियोजनाओं का लोकार्पण कर देते थे लेकिन पैसा नहीं देते थे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब वह यहां पर आए थे तब उन्हें इस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के बारे में पता चला था और लखनऊ पहुंचते ही उन्होंने इस प्रॉजेक्ट के लिए पैसे जारी कर दिए थे।

आज यहां पर देश के दूर-दराज इलाकों से आकर पढ़ाई कर रहे हैं

योगी ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपने इस ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सीय विश्वविद्यालय की नींव रखी थी, वह बधाई के पात्र हैं। आज यहां पर देश के दूर-दराज इलाकों से आकर लोग पढ़ाई कर रहे हैं और दूर-दूर से आकर इलाज करवा रहे हैं।

आज हर जनपद में फ्री डायलासिस की सुविधा और कार्डिक वैन उपलब्ध है

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने इंसेफलाइटिस पर नियंत्रण करने में सफलता हासिल की है। पहले गोरखपुर बस्ती बहराइच की तरफ हर घर में इंसेफलाइटिस का मरीज मिलता था। आज हर जनपद में फ्री डायलासिस की सुविधा और कार्डिक वैन उपलब्ध है। आज हर जनपद में लोग आयुष्मान योजना का लाभ लेकर पांच लाख रुपये के फ्री में इलाज करवाने का लाभ ले रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आने से पहले ही सबका साथ सबका विकास का नारा दे दिया था

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने से पहले ही सबका साथ सबका विकास का नारा दे दिया था। सैफई में डॉक्टरों को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मरीज का अच्छे से इलाज करने और अच्छे से व्यवहार करने की अपील की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

रामभद्राचार्य को जेल भेजना चाहिए था… 420 का केस वापस लेने पर बोले अखिलेश यादव, कहा- मुझसे गलती हुई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लखनऊ में Akhilesh Yadav ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और जगद्गुरु Jagadguru Rambhadracharya पर निशाना साधा। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...