back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खोड़ा नगर पालिका के कर्मचारियों के चेहरे खिले, तीन महीने से अटका वेतन निर्गत

-बोर्ड हस्तक्षेप के बाद नगरपालिका अध्यक्ष व ईओ के बीच विवाद का पटाक्षेप गाजियाबाद, 25 मार्च (हि. स.)। खोड़ा नगर पालिका की अध्यक्ष रीना भाटी और अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना के बीच पिछले 3 माह से चल रहे विवाद का बोर्ड के हस्तक्षेप के बाद पटाक्षेप हो गया। जिसके फलस्वरूप पिछले तीन महीनों से अटका कर्मचारियों का वेतन भी निर्गत कर दिया गया। पिछले 3 माह से नगरपालिका कर्मचारियों का वेतन इस विवाद के कारण अटका हुआ था। जिसके चलते कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था। इस विवाद को निपटाने के लिए को खोड़ा नगर पालिका बोर्ड की विशेष बैठक आज यहां आहूत की गई। जिसमें पालिका चेयर पर्सन रीना भाटी और ईओ केके भड़ाना के मध्य चल रहे विवाद के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिसमें बोर्ड के सभी सदस्यों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए दोनों अधिकारियों के मध्य जो गलतफहमियां थी उनका समाधान कर दिया और भविष्य में खोड़ा के विकास और समृद्धि के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। आपको बता दें कि दोनों अधिकारियों के बीच वेतन निर्गत की फाइल पर हस्ताक्षर को लेकर उस समय विवाद खड़ा हो गया था, जिसमें एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए गए थे। समझौते के बाद बोर्ड के सभी सदस्यों ने अध्यक्ष रीना भाटी और अधिशासी अधिकारी केकेभड़ाना के साथ एक दसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा वेतन मिलने के बाद सभी पालिका कर्मचारी भी सदन में पहुंच गए और इस निर्णय का स्वागत करते हुए मिठाईया बांटी। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵