— व्यापारियों की परेशानी दूर कर मिलावटखोरों से सख्ती से निपटेंगे सरकार व अधिकारी कानपुर, 11 जून (हि.स.)। कानपुर को चमड़ा व काले नमक के लिए देश और दुनिया में जाना जाता है। चमड़े को लेकर मानकों जिस तरह से पूरा किया जा रहा है वैसे ही गुणवत्ता का बरकार रखकर ही हम अपने शहर के सांभर नमक का और विस्तार व उत्पादन कर सकते हैं। यह बातें आज कारागार मंत्री जय कुमार जैकी ने सर्किट हाउस में खाद्य व नमक कारोबार से जुड़े व्यापारियों की समस्याएं व समाधान कार्यशाला के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हमारे यहां का सांभर काला नमक औषधीय गुणों से भी भरपूर है। इससे ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती और यह यूनानी पद्धति में इलाज के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाता है। इन बातों को ध्यान में रखकर हमें इसके और विस्तार की और व्यापार की ओर ध्यान देना होगा। इसमें हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि मिलावट न हो और गुणवत्ता व मानक से समझौता नहीं किया जाएगा। अगर मिलावटखोर ऐसे हरकत करते हैं तो उनकी सूचना व शिकायत देकर व्यापारी इस पर लगाम लगाने में शासन व प्रशासन की मद्द करें। इस दौरान मंत्री को व्यापारियों ने खाद्य विभाग द्वारा परेशान किए जाने की बात कही। जिस पर मंत्री ने उन्हेें आश्वस्त किया कि कोई भी नियमों को पालने करने वाले व्यापारियों को कभी परेशान नहीं करेंगी। व्यापारियों ने मंत्री का आश्वासन दिया कि नमक में गुणवत्ता व मानक में कोई कमी नहीं रखी जाएगी और मिलावट करने वालों के खिलाफ प्रशासन के साथ वह खुद आगे आएंगें। सांभर सॉल्ट लिमिटेड कम्पनी के एमडी कमलेश कुमार ने काला नमक व्यापार से जुड़ीं समस्याओं पर शहर के व्यापारियों संग चर्चा की। जनपद में कार्यशाला का आयोजन विपिन सॉल्ट कम्पनी द्वारा कराया गया। वहीं, विजय प्रताप सिंह अभिहित अधिकारी ने कहा कि नमक व्यापार से जुड़े व्यापारी अपनी समस्याओं को लेकर मुझसे मिल सकते है। उनकी हम समय से निस्तारण करवाएंगे। साथ ही उन्होंने काला नमक में होने काला बाजारी व मिलावट पर रोक लगाने की बात कहीं। हिन्दुस्थान समाचार/हिमांशु/मोहित




