– बैरियर में तैनात पूर्व फौजी के खिलाफ दिये मुकदमा दर्ज करने के निर्देश, सेवा समाप्त के भी निर्देश हमीरपुर, 20 मार्च (हि.स.)। सुमेरपुर क्षेत्र के पंधरी मार्ग पर संचालित खनिज बैरियर में तैनात एक पूर्व फौैजी के ओवर लोड ट्रकों से वसूली करने का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कार्रवाई के निर्देश दिये है। पूर्व फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे सेवा से समाप्त करने के भी निर्देश दिये गये है। ये पूर्व फौजी बैरियर में सचल दल के रूप में तैनात है। सुमेरपुर कस्बे के पंधरी गांव में बने खनिज बैरियर में तैनात रिटायर्ड फ़ौजियों का ट्रकों से अवैध वसूली का विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, विडियो में साफ दिखाई दे रहा है प्रत्येक वाहन से 500 रुपये वसूलते नजर आ रहे हैं। जबकि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा खनिज बैरियर बनाएं गये थे कि जनपद में बालू से भरे ओवर लोड ट्रको पर अंकुश लगाया जा सके। प्रत्येक बैरियर के लिए सचल दल बैरियर में रिटायर्ड फौजियों की टीम को तैनात किया गया था। जिससे कि ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाया जा सके। लेकिन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद भी बालू से भरे ओवर लोड गाड़िया रात भर निकलती आ रही हैं जो फौजी डियूटी में लगाये गए है। उन लोगों द्वारा ट्रकों को रोक कर उनसे वसूली कर गाड़ियों को आराम से निकलने दिया जाता है। इस अवैध वसूली का एक वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ। अफसरों ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। आगे क्या होता है समय बतायेगा। जिला प्रशासन द्वारा वीडियो की छानबीन से यदि पैसे लेकर ओवर लोड ट्रक निकालने का मामला सही साबित होता है तो जिला प्रशासन फिर ड्यूटी पर किसे बैठायेगा बाद में पता चलेगा। कुल मिलाकर बालू की ओवर लोडिंग रोकने में जिला प्रशासन को लंबी कसरत के बाद भी कामयाबी नहीं मिल रही है। जानकारी यह भी मिली है कि जिलाधिकारी ने एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं। जबकि थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष वीपी सिंह का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज




