back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगों को मिलेेंगे पुरस्कार

मेरठ, 24 मई (हि.स.)। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगों और संस्थाओं को प्रदेश सरकार पुरस्कार प्रदान करेगी। इसके लिए दिव्यांगों व संस्थाओं से आवेदन मांगे गए हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि तीन दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों व संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। इसके लिए प्रदेश भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगों और संस्थाओं को खोजने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले लोग 30 जून तक उनके कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। ये पुरस्कार कई श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे। इनमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, स्वनियोजित दिव्यांगजन, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेंसी हेतु, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था हेतु, प्रेरणा स्रोत हेतु, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाए प्रदान करने वाला सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका हेतु, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस के लिए, दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडियों के लिए, दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी की श्रेणी में पुरस्कार दिए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

अवार्ड शो में दोहराया गया सैयारा का सीन, अहान–अनीत की केमिस्ट्री पर फैंस हुए फिदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अवार्ड नाइट के मंच पर बॉलीवुड के नए स्टार जोड़ी अहान पांडे और अनीत पड्डा ने एक बार फिर सायरा का जादू...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵