back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अयोध्या राम मंदिर के नाम पर विष्णु बाबू ने जनता से वसूले करोड़ों रुपये : पूजा बंसल

कानपुर, 23 जुलाई (हि.स.)। अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर के नाम पर वसूली की बराबर घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा बंसल ने प्रेस वार्ता कर राम बाबू दिवाकर पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों में जाकर बड़े-बड़े पदाधिकारियों से पैठ बनाता है और इसके बाद जनता के बीच जाकर नौकरी के नाम पर ठगी करता है। यह भी आरोप लगाया गया कि अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर करोड़ों रुपये भक्तों से अवैध रुप से वसूले हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा बंसल ने कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता के दौरान बताया कि ग्राम इटारा, थाना सचेंडी, कानपुर आउटर निवासी विष्णु बाबू दिवाकर अपने आप को संघ का राष्ट्रीय स्तर का पदाधिकारी बता कर पिछले तीन वर्षों से अयोध्या राम मंदिर के नाम पर अनधिकृत रुप से करोड़ों रुपए की वसूली करके अपने गांव में तीन मंजिल का शानदार मकान, चौपहिया गाड़ी, बुलट आदि का मालिक बन गया है। कहा कि लगभग तीन वर्ष पूर्व दिल्ली स्थित राष्ट्रीय भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान उससे मुलाकात हुई थी। इसी के बाद से ही यह पार्टी के वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्पर्क में रहते हुए जान-पहचान बढ़ाता रहा। अपने आप को संघ का बड़ा राष्ट्रीय स्तर का पदाधिकारी बताता रहा। इसने सभी आला अधिकारियों के फोन नम्बर प्राप्त कर लिए व कभी कभार बात भी करता रहा।

इसने यह भी बताया कि उसे अयोध्या मन्दिर निर्माण कार्य के लिए धन संग्रह का विशेष भर सौंपा गया है। इस प्रकार इसने इन तीन सालों में करोड़ों रुपए जमा कर लिए और अपना आलीशान मकान व सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर सुख भोगने लगा। बंसल को उसकी हरकतों से शक होने लगा तो सच जानने के लिए वे अपने 5-6 लोगों के साथ उसके गांव पहुंची तो उसकी भव्यता देख दंग रह गई। घर पर दस्तक दी तो उसे पता लगते ही वह पीछे दरवाज़े से भाग गया। पत्नी ने काफी देर बाद दरवाजा खोला। बंसल ने उसकी पत्नी रानीदेवी को बताया कि उसके पति ने 50 लाख रुपये लिये हैं। पत्नी ने कहा कि उसे पता है,और आपके रुपये 15 दिन में वापस कर दिया जायेगा। इतनी जल्दी इतनी अकूत सम्पत्ति का मालिक बनना एक जांच का पूरा विषय है।

नौकरी दिलाने के नाम पर करता है ठगी

ग्राम प्रधान व कानपुर विहिप के नगर अध्यक्ष सुमित शुक्ला ने बताया कि वह एक नटवरलाल है, गांव के कई लोगों से नौकरी दिलाने, एडमिशन कराने के नाम पर लाखों रुपये वसूल चुका है। उसकी जांच अवश्य होनी चाहिए। बंसल ने कहा यह व्यक्ति संघ व भाजपा की छवि धूमिल कर रहा है। पार्टी के आलाकमान द्वारा गहन जांच करनी चाहिए और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए जिससे ऐसा करने वाले अन्य नटरवरलालों को भी नसीहत मिल सके।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज होने से साधु-संतों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अदालत के निर्देश पर FIR दर्ज होने के बाद संत समाज में असंतोष और चिंता का माहौल...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵