back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना को मात देने के बाद सही खानपान से जाएगी थकान : डॉ. रामजी वर्मा

– ऊर्जा बढ़ाने वाले फलों का सेवन साबित होगा उपयोगी – भोजन में कार्बोहाइड्रेट व उपयुक्त प्रोटीन को कर सकते हैं शामिल आगरा, 24 मई (हि.स.)। कोरोना को मात देने के बाद भी बनी रहने वाली शारीरिक थकान और कमजोरी को दूर करने का सबसे सरल और सटीक उपाय है कि अपने खानपान में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें जो ऊर्जा बढ़ाने वाले हों। इसके लिए किसी चिकित्सक या दवा की जरूरत नहीं है बल्कि इसकी दवा तो आपके किचेन में ही मौजूद है, बस जरूरत है उसे जानने और दूसरों को समझाने की । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन- उत्तर प्रदेश के आयुष इकाई के महाप्रबंधक डॉ. रामजी वर्मा का कहना है कि केला, सेब, संतरा और नींबू जैसे ऊर्जा बढ़ाने वाले फलों के सेवन से कोरोना के बाद महसूस होने वाली थकान व कमजोरी को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा सलाद और भोजन में उपयुक्त कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन को शामिल करना भी उपयोगी साबित हो सकता है। आर्गेनिक शहद और नींबू के साथ गर्म पानी का सेवन भी किया जा सकता है, जो कि शारीरिक थकान को दूर कर शरीर को राहत पहुंचाएगा। डॉ. वर्मा का कहना है कि कोरोना के चलते होने वाली सूखी खांसी की समस्या से भी निजात पाने की सलाह बहुत से लोगों द्वारा मांगी जा रही है, तो उन लोगों को यही बताना चाहूंगा कि सूखी खांसी व गले में खराश को दूर करने में आयुष का घरेलू उपचार बहुत ही कारगर है। कोविड लक्षणों से आराम के लिए तुलसी के पत्तों के साथ गरम पानी का सेवन करें। अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें। शर्करा युक्त पेय, शराब और काफी के सेवन से बचें क्योंकि इससे डिहाइड्रेशन होता है। इसके अलावा दिन में दो से तीन बार मुंह से भाप लेना भी इससे निजात दिलाने में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा लौंग के पाउडर को मिश्री या शहद के साथ मिलाकर दिन में दो से तीन बार सेवन करने से भी इस तरह की समस्या दूर हो सकती है। डॉ. वर्मा का कहना है कि यदि इसके बाद भी दिक्कत ठीक नहीं होती है तभी चिकित्सक की सलाह लें। जानकारी के अभाव में लोग इसके लिए चिकित्सक की सलाह लिए बगैर भी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर आजमाने लगते हैं, जो कि नुकसानदेह साबित हो सकती हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ संजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

धनश्री वर्मा ने बताया तलाक का असली कारण, कहा- एक वक्त में वह इंसान..

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में डांसर-कोरियोग्राफर और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा ने अपनी टूट चुकी...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...