गाजियाबाद, 13 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना के बढ़ते ग्राफ से घबराए जिला प्रशासन ने स्वीमिंग पूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ अजय शंकर पांडेय ने आदेश जारी करते हुए कहा कि इंसीडेंट कमांडर अपने अपने क्षेत्र में कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि गाइडलाइन का पालन न करने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी इंसीडेंट कमांडर अपने अपने क्षेत्र में स्विमिंग पूल के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की कार्रवाई करें, ताकि जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। वहीं, स्वीमिंग पूल चालकों से भी बंद करने को अपील की है। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान




