back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुरादाबाद के अस्पताल में छह लोगों की कोरोना मौत, हंगामा

मुरादाबाद, 29 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद के एक अस्पताल में कोरोना से लोगों की कोरोना से मौत हो गई। लोगों ने आक्सीजन की कमी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने आक्सीजन की कमी से मौत होने इनकार किया है। मुरादाबाद के ब्राइट स्टार निजी अस्पताल में कोविड मरीजों का उपचार किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती छह लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इससे खफा मरीजों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मरने वालों में इसरो वैज्ञानिक रजत कुमार के पिता अरुण कुमार सिंह भी शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में आक्सीजन की कमी से लोगों की मौत हो रही है। हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी और स्वास्थ्य अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच करने के लिए कहा। जिलाधिकारी का कहना है कि अस्पताल में आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। इस अस्पताल में गंभीर कोविड मरीजों को भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य अधिकारी लोगों के मरने के कारणों की जांच कर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल में आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। गंभीर मरीजों की मौत हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...