तेज रफ्तार ट्रक व मैजिक के बीच भीड़ंत में दस लोग घायल, तीन रेफर बांदा, 13 जून (हि.स.)। रविवार की शाम बरगहनी गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक और मैजिक के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें दस लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से तीन घायलों को इलाहाबाद रिफर किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि आज शाम तिंदवारी की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था। वही बांदा की तरफ से एक मैजिक जा रही थी, जिसमें 17 लोग सवार थे। गांव की मोड़ में दोनों वाहनों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे मैजिक में सवार सभी लोग 10 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर देहात कोतवाली इंचार्ज मौके पर पहुंचे और घायलों को मैजिक से बाहर निकालने के लिए उसे कटर से काटा गया और उसके बाद सभी घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इनमें तीन मरीजों की हालत सीरियस होने पर डाक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। शेष 7 मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक और चालक को अपने कब्जे में ले लिया है और ट्रक चालक के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल




