गाजियाबाद, 01 मई(हि.स.)। एक तरफ जहां ऑक्सीजन कमी को लेकर जिले में हाहाकार मचा है तो दूसरी ओर लोनी के भाजपा विधायक भाजपा विधायक नन्द किशोर गुर्जर ने जिला प्रशासन पर खुद ही ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर नंदकिशोर गुर्जर शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक से मिले और उन्हें अपर जिलाधिकारी नगर शैलेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआरदर्ज करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। शनिवार को लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा है कि जिले में बड़ी संख्या में लोग ऑक्सीजन के अभाव में अपने प्राण गवा चुके हैं। इस सबके लिए एडीएम को सिटी शैलेंद्र सिंह जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में ऑक्सीजन का उत्पादन होता है। इसके बावजूद पड़ोसी राज्यों दिल्ली, हरियाणा व अन्य राज्यों में जिला प्रशासन ऑक्सीजन की सप्लाई कर रहा है। गाजियाबाद को इस ऑक्सीजन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी नगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली




