back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बरेली में मौलाना तौकीर राजा के समर्थन में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

इत्तेहाद ए मिल्लनत काउंसिल प्रमुख मौलाना के भड़काऊ बयान के बाद इलाके में बवाल शुरू हो गया है। मौलाना रजा के समर्थन पर सड़क पर प्रदर्शनकारी उतर आए। जिसके बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूपी बरेली के इत्तेहाद ए मिल्लनत काउंसिल प्रमुख (IMC) मौलाना तौकीर रजा ने जेल भरो आंदोलन शुरू कर दिया है। इस बीच आइएमसी प्रमुख मौलाना ने अपने भड़काऊ बयान में कहा कि हमें अपने देश से प्यार है। हमारी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। भारत एक लोकतांत्रिक मुल्क है। हमे अपनी बात कहने का पूरा हक है। हमारी बात को सुना जाना चाहिए। आपको बता दें कि हल्द्वानी हिंसा और ज्ञानवापी के फैसले के खिलाफ मौलाना तौकीर रजा ने विरोध की आवाज उठाई थी। अब उनके बयान के बाद एक गुट उनके समर्थन में सड़क पर उतर गया है। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में भरी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस समर्थको को रोकने का हर संभव प्रयास कर रही है।

हल्द्वानी हिंसा पर मौलाना का भड़काऊ बयान

दरअसल बरेली में प्रदर्शन के पीछे हल्द्वानी में हुई हिंसा से जोड़ा गया है। हल्द्वानी के बनभूलपुरा के इंद्रानगर क्षेत्र के मालिक के बगीचे में बने अवैध मदरसे वा नमाज स्थल को स्थानीय नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया था। जान जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी समेत कई सरकारी कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान बगीचे के आसपास रहने वाले उपद्रियों ने प्रशासन पर हमला कर दिया। साथ ही कई पत्रकार भी मौजूद थे। इस हमले में पुलिसकर्मी और पत्रकार दोनों घायल हो गए। इसके बाद आईएमसी प्रमुख तौकीर राजा का विवादित बयान आया उन्होंने कहा आप हमारे घर जला दोगे बुलडोजर चला दोगे तो क्या हम चुप बैठेंगे। अब किसी बुलडोजर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सर्वोच्च न्यायालय हमारे साथ न्याय नहीं करेगा तो हम खुद फैसला लेंगे। अगर हम पर कोई हमला करेगा तो हम भी इसका करारा जवाब देंगे।

बरेली में मुस्तैद है प्रशासन

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की सार्वजनिक गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर प्रदर्शन कर रहे है। जिसे देखते हुए पूरे बरेली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। लगभग एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को इस्लामिया मैदान पर तैनात किया गया है। वहीं भाजपा नेता मोहसिन खान ने कहा है कि बरेली में माहौल खराब करने का प्रयास मौलाना तौकीर रजा की तरफ से किया जा रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले पर बोला भारत, “दूसरों को दोषी ठहरा कर खुद को धोखा दे रहा पाकिस्तान”

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान एक भयावह आत्मघाती धमाका हुआ। इस हमले में...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...