back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

समाजसेवी संस्था ने जरूरतमंद बच्चों में बांटी पिचकारी और मिठाइयां

होली के त्योहार को लेकर गांव धीरजपुर के ग्रामीणों ने रविवार को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। समाजसेवी संस्था ने लोहा पीटो समुदाय व जरूरतमंद ग्रामीण बच्चों को पिचकारी, और मिष्ठान का वितरण किया।

औरैया, एजेंसी । होली के त्योहार को लेकर गांव धीरजपुर के ग्रामीणों ने रविवार को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। समाजसेवी संस्था ने लोहा पीटो समुदाय व जरूरतमंद ग्रामीण बच्चों को पिचकारी, रंगों और मिष्ठान का वितरण किया।

संगठन के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि महंगाई के युग में लोग प्रमुख त्योहारों व पर्वों पर अपने व अपने परिवार की खुशियों में सिमट कर रह जाते हैं। लेकिन, आर्थिक रूप से कमजोर कुछ वर्ग ऐसे भी हैं जिन्हें पारंपरिक त्योहारों की पूरी जानकारी भी नहीं हो पाती, वह सामान्य जिंदगी के साथ अपना जीवन यापन करते रहते हैं।

जबकि समिति के लोगों को आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोगों व बच्चों के साथ खुशियां बांटने में हृदय से आत्मिक अपार आनंद की अनुभूति होती है। गरीब कन्याओं के विवाह में यथासंभव सहयोग व वास्तविक जरूरतमंदों की सेवा समिति द्वारा अनवरत जारी रहेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजीव पोरवाल (रानू), देवेंद्र गुप्ता, जूनियर शाखा अनमोल के पूर्व अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, प्रिंस, नैतिक, विशाल, शिवानी, सृष्टि, सौम्या, गौरव,पायल, आरुषि, सिमरन आदि सदस्य व आधा सैकड़ा जरूरतमंद बच्चे मौजूद रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपी में BJP को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, SIR पर सांसद–विधायकों की कम सक्रियता से संघ नाराज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संगठन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पिछले करीब एक साल से टल रहा...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...