back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के ​बीच फलों के बढ़े दाम, व्रतियों को करनी होगी जेब ढीली

कानपुर, 12 अप्रैल (हि.स.)। चैत्र नवरात्र को लेकर मंदिरों व घरों में तैयारियां बड़े ही जोर शोर चल रही हैं। वहीं कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण के आगे फल व किराना बाजार में महंगाई ने भी तेजी पकड़ ली है। ऐसे में नवरात्र में फलाहारी व्रतियों की महंगाई के बीच जेब ढीली करनी पड़ेगी। घंटाघर निवासी मनु राठौर ने बताया कि वे इस कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए ही बाजारों में निकल रही है। उनका कहना है कि रात्रि पाबंदी (कर्फ्यू) लगने से थोड़ी दिक्कत का भी सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों जो केला 30 रुपये दर्जन में हुआ करता था वो अब 50 से 60 रुपये के बीच भाव मिल रहा है। सेब 90 रुपये किलो से सीधे 150 रुपये मिल रहा है। हरवंश मोहाल निवासी अंजू सिन्हा का कहना है कि नवरात्र के पहले अभी तक साबूदाना, कूटु का आटा व सिंघाड़ा आटा 120 रुपये किलो में मिल जाता था। आज नवरात्र के एक दिन पहले 40 से 60 रुपये तक की बढ़त भी देखने को मिल रही है। केनाल रोड में मिट्टी के बर्तनों का व्यापार करने वाले राजू का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ने से माल की खपत कम हो गई है। क्योंकि रात्रि कर्फ्यू के लागू होने से मन एक ये भी भय बना रहता है कि कहीं सम्पूर्ण लॉक डाउन लागू हो गया तो कच्चे बर्तनों की बिक्री बिल्कुल खत्म हो जाएगी क्योंकि इसी गर्मी में ही इनकी मांग ज्यादा रहती है। वहीं, उनका कहना है नवरात्र कल से शुरू होने जा रहा है लेकिन सर्वा कलश की मांग अब न के बराबर ही आ रही है। दालमंडी में फल की रेडी लगाने वाले हीरालाल का कहना है कि हर नवरात्रों में केले की मांग ज्यादा हो जाती थी लेकिन इस बार बदलते मौसम के चलते केले के व्यापार में मंदी आयी है। लेकिन नवरात्र पर्व को देखते हुए कहीं न कहीं ये उम्मीद लगती है कि इस बार फल की बिक्री हो। उन्होंने बताया कि इस समय सेब का भाव 100 से 120 रुपये व अनार के भी इतने ही दाम है, इनके दो दिन पूर्व तक 80 रुपये थे। हिन्दुस्थान समाचार/हिमांशु

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵