back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शंकरगढ़ ग्राम सभाओं की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी का आरोप

-सतपुरा में लगभग 400 फर्जी वोटर मप्र के सीमावर्ती गावों के प्रयागराज, 15 मार्च (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पूर्व मतदाता सूची में अनियमितता को लेकर शासन-प्रशासन की तैयारियों पर लगातार गम्भीर आरोप लग रहे हैं। लेकिन सम्बन्धित विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों की लापरवाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तहसील बारा के सतपुरा में लगभग 400 नामों के फर्जी वोटरलिस्ट का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामसभा सतपुरा के समाजसेवी व भाजपा के बूथ अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र ने प्रशासन के ऊपर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार कर्मचारियों अधिकारियों को लिखित आपत्ति प्रमाण सहित देने के वावजूद भी वोटर लिस्ट को वास्तविक रूप से नहीं सुधारा गया। आज भी वोटर लिस्ट में लगभग 400 फर्जी मतदाताओं के नाम जुड़े हुए हैं। जिसमें सीमावर्ती मध्य प्रदेश के रीवा जिले के त्योंथर तहसील, चाकघाट के ज्यादातर नाम है। कुछ नाम मृतक के तो कुछ ऐसी महिलाओं के नाम सम्मिलित हैं जो विवाहित होकर अपने ससुराल जा चुकी हैं। भाजपा बूथ अध्यक्ष ने बताया कि सतपुरा गांव उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी स्थित है। जो केवल नदी के इस पार और उस पार का अंतर रखता है। अगर समय रहते मतदाता सूची में वास्तविक नाम नहीं रखे जाते तो शासन-प्रशासन और चुनाव आयोग को निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करा पाना संभव नहीं होगा। इसी प्रकार झंझरा चौबे ग्राम सभा में भी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने भी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सुधार की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...