back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सुरक्षा गार्डों पर सनसनीखेज आरोप, मथुरा में दुकानदार को पीटकर गंभीर रूप से घायल किया

उत्तर प्रदेश के मथुरा में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सुरक्षा गार्डों पर गंभीर आरोप लगे हैं। गौरी गोपाल आश्रम के पास दुकानदार विवेक कुमार को दिनदहाड़े बेरहमी से पीटा गया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। धर्मनगरी मथुरा से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सुरक्षा गार्डों पर एक स्थानीय दुकानदार को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। यह घटना गौरी गोपाल आश्रम के पास हुई है, जिसके बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

दिन-दहाड़े दुकानदार को घसीटकर पीटा

बता दे कि, पीड़ित की पहचान विवेक कुमार के रुप में हुई है जो अनिरुद्धाचार्य के गौरी गोपाल आश्रम के पास दुकान चलाते हैं। विवेक कुमार की बेटी ने बताया कि, आज दिन दहाड़े (करीब 11.30 से 12.00 बजे के बीच), गौरी गोपाल आश्रम के गार्ड आए और उनके पिता को घसीटते हुए अंदर ले गए। विरोध करने पर उन्हें बुरी तरह से मारा-पीटा गया। जहां पिटाई से दुकानदार बुरी तरह से घायल हो गया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल प्रशासन पर भी ‘दबाव’ का आरोप

पीड़ित परिवार ने इस पूरे मामले में न्याय न मिलने के पीछे प्रसिद्ध कथावाचक के प्रभाव का आरोप लगाया है। अस्पताल में इलाज ना होने को लेकर पत्नी का आरोप है कि विवेक कुमार का सही से इलाज नहीं किया जा रहा है और उन्हें एक भी दवाई नहीं दी गई है।पीड़ित की पत्नी ने दावा किया है कि यह सब अनिरुद्धाचार्य के दबाव में हो रहा है, जिसके चलते उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। इसी के साथ ही परिवार का आरोप है कि पुलिस द्वारा भी आरोपियों पर हल्की धाराएं लगाई गई हैं, जबकि वे सुरक्षा गार्डों को तुरंत गिरफ्तार करने और उन पर कड़ी से कड़ी धाराएं लगाने की मांग कर रहे हैं।यह मामला धार्मिक हस्तियों से जुड़े व्यक्तियों द्वारा कानून हाथ में लेने के आरोपों को लेकर गरमा गया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए, मथुरा पुलिस ने आरोपों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अब देखना यह होगा कि धर्मोपदेश देने वाले कथावाचक से जुड़े इन सुरक्षाकर्मियों पर पुलिस कितनी सख्त कार्रवाई करती है।

परिवार ने मांगी सख्त कार्रवाई

पीड़ित परिवार ने मांग की है कि सुरक्षा गार्डों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस घटना ने धार्मिक हस्तियों से जुड़े व्यक्तियों द्वारा कानून हाथ में लेने के आरोपों पर बहस को और गर्मा दिया है। वहीं मथुरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अब यह देखने वाली बात है कि कथावाचक से जुड़े सुरक्षा गार्डों पर पुलिस कितनी सख्त कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...