– स्किल्ड इंडिया सोसाइटी की अनोखी पहल झांसी, 12 मई (हि.स.)। कोरोना के कहर से भारत समेत पूरे विश्व में कोहराम मचा हुआ है। कोरोना वायरस को बीते 11 मार्च, 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ‘महामारी’ घोषित किया। पिछले कुछ हफ्तों में, भारत में कॉविड-19 मामलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है। जैसा कि भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर ने कहर बरपाया है, बहुत से लोग उपचार के लिए बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन या प्लाज्मा के लिए असहाय नजर आ रहे हैं। कई लोग जानकारी सोशल मीडिया पर खोज रहे हैं, किसी भी अपडेट के लिए आसपास के लोगों से मदद मांग रहे हैं। जनपद भी इस समस्या से अछूता नहीं है। प्रशासन द्वारा लगातार जन मानस को किसी समस्या का सामना न करना पड़े और सभी सुविधाए उपलब्ध हो पायें इसके लिए कार्य किया जा रहा है। फिर भी लगभग एक महीने से लोगों को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, प्लाज्मा और दवाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त कराने में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। इसी बीच स्किल्ड इंडिया सोसाइटी के डायरेक्टर नीरज सिंह ने बताया के स्किल्ड इंडिया सोसाइटी के उपक्रम डायलिसिस की टीम ने इस समस्या का हल एक वेबसाइट डायलिसिस इन बनाकर निकाला है। उत्तर प्रदेश में पहली बार झांसी में रिक्त वेंटिलेटर की लाइव उपलब्धता के जानने का विकल्प दिया गया है। जिसके साथ साथ वेबसाइट पर कोरोना से सबंधित सभी सेवाएं कोविड वैक्सीन, ब्लड,प्लाज्मा, खाली बेड,वेंटिलेटर, एम्बुलेंस,ऑक्सीजन सिलेंडर,सेनिटाइजेशन,मेडिकल स्टोर, टेस्ट लैब्स, ऑनलाइन डॉक्टर सलाह के अलावा कोरोना से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारियां मौजूद है। नीरज सिंह ने अपील की ज्यादा से ज्यादा लोग लिंक को जरूरतमंद को शेयर करके आप भी दूसरे की लाइफ बचाने मै अपना योगदान दे सकते है। इस वेबसाइट को प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। वेबसाइट पर कोरोना से सबंधित सभी सेवाएं जैसे बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाइयों आदि कि जानकारी उपलब्ध है। साथ ही हॉस्पिटल अवेलेबिलिटी का एक लाइव आप्शन है, जहां पर हॉस्पिटल लगातार खाली बिस्तर, वेंटिलेटर की जानकारी अपडेट कर रहे है। जिससे कोई भी जरुरतमन्द जानकारी देख कर लाभ ले सकता है। इस वेबसाइट पर डाटा अपडेट का काम प्रशासन की निगरानी में हो रहा है। यहां उपलब्ध डाटा सही एवं सटीक है और पल-पल की लाइव जानकारी मिल रही है। ये वेबसाइट कोरोना काल में जनपद वासियों के लिये संजीवनी बन कर सामने आई है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश




