back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अखिलेश यादव ने की UP की कानून-व्यवस्था की कड़ी आलोचना, बोले- इधर हथेली गर्म, उधर पुलिस नर्म’

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राज्‍य सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने सरकार और पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाएं हैं।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने पुलिस और सरकार की भूमिका को लेकर तंज कसते हुए कहा कि अब “इधर हथेली गर्म, उधर पुलिस नर्म” जैसी स्थिति बन गई है।

सपा नेता का आरोप है कि पहले पुलिस और अपराधी अलग-अलग दल की तरह काम करते थे, लेकिन आज संगठित अपराध में सरकार और पुलिस भी शामिल हो गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार इस गठजोड़ की कप्तान बन चुकी है। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि जब एफआईआर ही दर्ज नहीं होगी, तो अपराध के आंकड़े अपने आप कम दिखाए जाएंगे। उनका मानना है कि पुलिस और अपराधी अब एक ही टीम की तरह काम कर रहे हैं और स्थिति यह हो गई है कि बच्चों ने “चोर-पुलिस खेल” खेलना बंद कर दिया है। 

”यूपी में अपराध में सरकार और पुलिस भी शामिल”

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य में संगठित अपराध और कानून-व्यवस्था पर कड़ी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हाल के घटनाक्रम दर्शाते हैं कि अपराध में अब सिर्फ अपराधी नहीं, बल्कि सरकार और पुलिस भी शामिल हो गई हैं। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी और पुलिस अब बेईमानी और भ्रष्टाचार के पर्यायवाची बन चुके हैं। उनका कहना है कि पुलिस का भय जनता में अब नहीं बचा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी का दावा तो किया जाता है कि चौराहे पर पुलिस खड़ी होगी, लेकिन असल में बीजेपी यह नहीं बताती कि यह सिर्फ दिखावा है, पुलिस ले देकर अगले चौराहे तक ही खुद छोड़ देती है। 

यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं का पतन

अखिलेश यादव ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी कड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की मंशा स्वास्थ्य सेवाओं को कमजोर करने की है, ताकि मरीज सरकारी अस्पतालों की बजाय प्राइवेट संस्थानों की ओर जाएं। अखिलेश यादव ने उदाहरण देते हुए कहा कि कई जिलों में गलत दवाओं का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने मैनपुरी का मामला बताते हुए कहा कि वहां गलत दवाएं दी गईं। उन्होंने दावा किया कि कफ सिरप का मामला लंबित रहता, तब तक Liver 52 घोटाला सामने आ गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

”सपा सरकार बनवाओ, 40,000 रुपये सालाना पाओ” यूपी विधानसभा चुनाव से पहले Akhilesh Yadav ने महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी विधानसभा की तैयारियां लगभग शुरु हो चुकी है। सभी पार्टियों ने अपनी अपनी जीत का दंभ भरते हुए कमर कस...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵