अम्बेडकर नगर, 11 अप्रैल (हि.स.)। जनपद में एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है। इसकी चपेट में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय भी आ गया है। सीएमओ कार्यालय में तैनात उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय वर्मा व लिपिक राजेश कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डॉ. संजय की पत्नी व पुत्री की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। मौजूदा समय में 132 लोग कोरोना संक्रमित है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि कार्यालय में कार्यरत डॉ. और कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इसको देखते हुए कार्यालय को सील कर दिया गया है। पूरे कार्यालय परिसर का सेनेटाइजेशन कराने के उपरांत ही उसे खोला जाएगा।करीब तीन दिन के लिए कार्यालय बंद रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/मनीष




