back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी से आया अजीबोगरीब मामला, हेलमेट पहन कर ऑडी कार चलाने को शख्स मजबूर

ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने के बाद युवक हुआ हेलमट पहनकर कार चलाने पर मजबूर। शिकायत पर ट्रैफिक पुलिस का कहना कि मामले की जांच चुनावों के बाद ही होगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दोपहिया वाहन चलाते समय किसी ने हेलमेट पहना हो ते इसमें तो हैरत नहीं होगी। लेकिन कैसा लगेगा अगर कोई शख्स कार चलाने के लिए भी हेलमेट पहने तो? झांसी के रहते वाले बाहादुर सिंह परिहार जब भी अपनी ऑडी कार को चलाने के लिए निकलते हैं तो वह हेलमेट जरूर पहते हैं। ऐसा इसलिए नहीं की वह इसे सुरक्षा की दृष्टि से पहनते हो। बल्कि वह केवल पुलिस द्वारा चालान काटे जाने से बचने के लिए हेलमेट पहते हैं। अब चार पहिया आम वाहन में हेलमेट वह क्यों पहनते हैं यह हम आपको बतातें है।

क्या था मामला?

दरअसल मार्च में ट्रैफिक पुलिस द्वारा उनका कार चलाते समय 1000 रुपए का चालान काटा गया था। परिहार जो एक ट्रक यूनियन के अध्यक्ष हैं। उन्हें अपने फोन पर संदेश मिला था कि उनका चालान काटा गया है। जब उन्होंने चालान को देखने के लिए parivahan वेबसाइट खोली तो वह चौंक गए।

क्या खास था चालान में

ट्रैफिक पुलिस द्वारा काटे गए चालान के विवरण को जब उन्होंने देखा तो पाया कि उनका चालान हेलमेट ना पहने की वजह से कटा है। लेकिन जब उन्होंने वाहन की श्रेणी देखी तो उसमें मोटर कार लिखा हुआ था। साथ ही जिस फोटो को देखकर चालान काटा गया वह फोटो एक दोपहिया वाहन की थी।

Challan Image Untitled design (10).png

क्या हुई कार्रवाई?

झांसी की नंदू कॉलोनी के निवासी परिहार जब ट्रैफिक पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे, तो अधिकारियों ने उन्हें यह कहकर लौटा दिया कि चुनाव के बाद वह मामले की जांच करेंगे। यानि 4 जून तक उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।

क्या बोले परिहार?

परिहार का कहना है कि मेरा चालान काटा गया है बिना हेलमेट कार चलाने के लिए और जबतक चुनाव खत्म नहीं होंगे मेरा मामला लटका रहेगा, इसलिए एतिहात के तौर पर मैंने फैसला किया है कि मैं कार हेलमेट पहकर चलाऊंगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अब कोर्ट जाने की झंझट नहीं, घर बैठे भरें ट्रैफिक चालान, जानिए क्‍या है प्रक्रिया ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगर आपने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है, तो चालान कटना तय है। भारत में अब ज्‍यादातर मामलों...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...