back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UTTAR PRADESH: टिकट के मामूली विवाद में युवक ने किया कंडक्टर पर चापड़ से वार, आरोपी इंजीनियरिंग का छात्र

UTTAR PARDESH: प्रयागराज में इंजीनियरिंग छात्र ने बस कंडक्टर की गर्दन पर चापड़ से किया वॉर, कंडक्टर के इस्लाम को अपशब्द का बताया कारण

उत्तर प्रदेश, रफ्तार डेस्क। प्रयागराज में इंजीनियरिंग छात्र ने एक मामूली से विवाद में कंडक्टर पर चापड़ से हमला कर दिया। आरोपी बीटेक का छात्र बताया जा रहा है। चापड़ से हमला करने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। वहां से फरार होने के बाद उसने सोशल मीडिया में अपनी वीडियो बनाकर हमले का कारण बताते हुए कहा कि बस कंडक्टर ने इस्लाम के लिए अपशब्द कहे थे। कारण जो भी हो किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। पुलिस ने भी तुरंत कार्यवाही करते हुए, आरोपी को गिरफ्त्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कंडक्टर और इंजीनियरिंग छात्र के बीच टिकट के पैसों को लेकर विवाद हुआ था।

चापड़ से कंडक्टर की गर्दन पर किया वार

आरोपी छात्र का नाम लारिस हाशमी है जो कि सौराव के गाजीगंज का निवासी है। वह औद्योगिक क्षेत्र के यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है, जो रोजाना इसी बस से अपने कॉलेज जाता था। बताया जा रह है कि छात्र का टिकट के पैसों को लेकर पहले भी कंडक्टर से विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच शुक्रवार को फिर से विवाद हो गया, इंजीनियरिंग छात्र ने तुरंत अपने बैग से चापड़ निकाला और कंडक्टर की गर्दन पर वार कर दिया।

ड्राइवर ने कंडक्टर का स्परूप रानी नेहरू चिकित्सालय में कराया इलाज

आरोपी के वार से कंडक्टर हरिकेश बस के अंदर ही लहूलुहान होने की वजह से गिर पड़े। कंडक्टर का हाल देखने के लिए ड्राइवर ने जैसे ही बस को रोका, आरोपी एकदम से बस से उतरकर फरार हो गया। ड्राइवर बस को पास के स्परूप रानी नेहरू चिकित्सालय लेकर पहुंचा और घायल कंडक्टर को वहां भर्ती कराया। मामले की शिकायत पुलिस में कराई गई और पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की वीडियो वायरल

जब पुलिस आरोपी छात्र को हथियार बरामद करने के लिए ले गयी तो आरोपी ने पहले से छिपाकर रखे पिस्टल से पुलिस पर फायर कर दिया और भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे आरोपी छात्र के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छात्र का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है, जिसमे वह कह रहा है कि कंडक्टर ने इस्लाम के लिए अपशब्द कहे थे, जिसके बाद ही उसने उसपर जानलेवा हमला किया। वह साफ साफ कहता हुआ नजर आ रहा है कि कंडक्टर बचेगा नही। उसने वीडियो में चापड़ भी दिखाया। इस वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसका इलाज करा रही है। इलाज के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश में होली पर सख्ती: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...