back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोरखपुर में दो बहनों की हत्या का केस था दर्ज, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जांच की तो पता चला दोनों जिंदा हैं

UP News: पुलिस की जांच के बाद मामले का खुलासा होता है कि जयनाथ पर लगे आरोप गलत थे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। रोजगार के सिलसिले में बेलघाट क्षेत्र से एक परिवार दिल्ली में आकर रह रहा था। इस परिवार की दो लड़कियां अचानक से एक साल पहले गायब हो जाती है। जिससे परिवार में काफी तनाव और चिंता का माहौल हो जाता है। लड़कियों का भाई अजय प्रजापति अपने गांव के एक युवक जयनाथ और उसके परिवार पर बहनो की हत्या करके शवों को ठिकाने लगाने के आरोप में केस दर्ज करा देता है। पुलिस की जांच के बाद मामले का खुलासा होता है कि जयनाथ पर लगे आरोप गलत थे। बल्कि अजय प्रजापति की बहने जिंदा थी और उन्होंने हरियाणा और उत्तराखंड के अपने प्रेमियों से विवाह कर लिया था। दोनों महिलाओं के एक-एक बच्चे भी हैं।

सबूतों के आभाव के कारण पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बेलघाट के त्रिलोकपुर गांव निवासी अजय प्रजापति रोजगार के चक्कर में अपने परिवार के साथ दिल्ली के प्रेम नगर में रह रहा था। उसके द्वारा दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार 3 जनवरी 2023 को उसकी दो बहने सीता (20) और गीता (21) गुम हो गई थी। इसके बाद जब लड़कियों के भाई अजय को पता चला कि उसकी बहनों का गांव के एक युवक जयनाथ मौर्या से प्रेम प्रसंग था तो वह जयनाथ मौर्या और उसके परिवार के खिलाफ अपनी बहनों की हत्या करके उनके शवों को ठिकाने लगाने की शिकायत करने बेलघाट पुलिस थाने पहुंच गया। लेकिन सबूतों के आभाव के कारण पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

इसलिए हमने भागकर शादी कर ली थी

इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा और कोर्ट के आदेश के बाद बेलघाट पुलिस ने 8 जनवरी 2024 को मामला दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने पूरी जांच की। जिसमे दोनों बहनों के जिंदा होने का खुलासा हुआ और दोनों ने अपने हरियाणा और उत्तराखंड के प्रेमियों से शादी कर ली थी। जिससे दोनों को एक एक बच्चे हैं। पुलिस ने दोनों बहनों को बेलघाट पुलिस थाने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। जिसके बाद दोनों बहने सीता और गीता ने बेलघाट पुलिस थाने पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराये और कहा कि हम नहीं चाहते थे कि हमारी वजह से किसी बेगुनाह को सजा मिले। इसलिए हम अपने बयान दर्ज कराने आ गए। उन्होंने कहा कि हमारे घर वाले हमारी शादी हमारी पसंद के लड़को से नहीं करते। इसलिए हमने भागकर शादी कर ली थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ का ‘नृशंस’ कांड: पिता बनाते थे पढ़ाई के लिए दबाव, बेटे ने उतार दिया मौत के घाट

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। राजधानी लखनऊ का आशियाना इलाका उस वक्त दहल गया, जब एक घर के बंद कमरे से उठी गंध ने एक खौफनाक...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...