back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमित शाह एडिटेड वीडियो केस: तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी को दिल्ली पुलिस का समन- 1 मई को अपना मोबाइल लेकर आएं

दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजकर तेलंगाना के सीएम को अपना मोबाइल फोन साथ में लाने में लिए कहा है। दिल्ली पुलिस की टीम अभी हैदराबाद में मौजूद है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्‌डी को समन जारी किया है। दिल्ली पुलिस रेवंत से एक मई को पूछताछ करेगी। दिल्ली पुलिस ने रविवार (28 अप्रैल) को इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। वायरल वीडियो में शाह SC-ST और OBC के आरक्षण को खत्म करने की बात करते दिख रहे हैं। हालांकि फैक्ट चेक में ये वीडियो फेक साबित हुआ है।

एडिटेट वीडियो के खिलाफ मामला दर्ज

इस एडिटेड वीडियो को वायरल करने को लेकर एक शिकायत भाजपा ने और दूसरी शिकायत गृह मंत्रालय ने की थी। इस वीडियो को लेकर भाजपा ने देशभर में FIR दर्ज कराने का फैसला किया है। उधर, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर बताया कि इस मामले में असम से रीतोम सिंह को अरेस्ट किया गया है।

क्यों भेजा तेलंगाना सीएम को नोटिस

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी किए गए नोटिस में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को अपना फोन भी लाने को कहा गया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक रेड्डी के फोन की भी जांच की जाएगी। दरअसल, रेवंत ने भी अपने एक्स अकाउंट से अमित शाह के फेक वीडियो को शेयर किया था। तेलंगाना कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट समेत पार्टी के कई नेताओं ने इस वीडियो को शेयर किया था। हालांकि, इनके सोशल मीडिया अकाउंट्स से यह पोस्ट अब हटा ली गई है।

भाजपा ने वीडियो को बताया फर्जी

भाजपा ने अपनी शिकायत में कहा कि अमित शाह ने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षण खत्म करने को लेकर कोई बात नहीं की है। जो वीडियो वायरल किया जा रहा है वह फर्जी है। BJP ने आरोप लगाया कि मूल वीडियो में अमित शाह ने तेलंगाना में मुसलमानों के लिए असंवैधानिक आरक्षण हटाने की बात कही थी।

अमित मालवीय ने तेलंगाना कांग्रेस पर लगाया आरोप

भाजपा के IT सेल के हेड अमित मालवीय ने 27 अप्रैल को तेलंगाना कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए इस फेक वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना कांग्रेस एडिटेड वीडियो फैला रही है, जो पूरी तरह से फेक है। इससे बड़े पैमाने पर हिंसा होने की आशंका है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग जारी रही तो होंगे गंभीर दुष्परिणाम! राज्यसभा में मिडिल ईस्ट जंग पर बोले PM मोदी, कहा- हर संकट के लिए भारत तैयार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राज्यसभा में मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵