back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Train Cancelled List: यात्रीगण ध्यान दें, 6 दिनों तक 22 ट्रेनें निरस्त, जानिए तारीख और वजह

सीनियर डीसीएम ने बताया रेल गाड़ी संख्या 13152, 12332 व 15910 3 जुलाई को रीशेड्यूल रहेंगी।

मुरादाबाद, हिन्दुस्थान समाचार। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने सोमवार रात्रि में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल के ऐंगवा स्टेशन पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के चलते 22 रेलगाड़ियां 29 जून से 04 जुलाई के मध्य निरस्त रहेंगी।

22 रेलगाड़ियां 29 जून से 04 जुलाई के मध्य रहेंगी निरस्त

सीनियर डीसीएम ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 04305 एक से चार जुलाई तक, 14235 30 जून से 3 जुलाई तक, 14307 एक से चार जुलाई तक, 15011 30 जून से 3 जुलाई तक, 12583 दो से चार जुलाई तक, 22453 30 जून से 4 जुलाई तक, 15119.. 30 जून से 3 जुलाई तक, 14 511 1 जुलाई से 4 जुलाई तक, 15073 व 15075 30 जून से 5 जुलाई तक निरस्त रहेंगी।

कौन-कौन सी ट्रेन रहेंगी निरस्त

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि रेल गाड़ी संख्या 04306 2 जुलाई से 5 जुलाई तक, 14236 1 जुलाई से 4 जुलाई तक, 14308 1 जुलाई से 4 जुलाई तक, 15012 1 जुलाई से 4 जुलाई तक, 12584 2 जुलाई से 4 जुलाई तक, 22454 1 जुलाई से 5 जुलाई तक, 15 120 1 जुलाई से 4 जुलाई तक, 14512 30 जून से 3 जुलाई तक, 15074 व 15076 29 जून से 4 जुलाई तक निरस्त रहेंगी। वहीं रेलगाड़ी संख्या 04319 व 04320 ऐंगवा स्टेशन पर जब तक कार्य जारी रहेगा तब तक निरस्त रहेंगी। सीनियर डीसीएम ने बताया रेल गाड़ी संख्या 13152, 12332 व 15910 3 जुलाई को रीशेड्यूल रहेंगी। ट्रेन संख्या 13151 30 जून से 3 जुलाई तक रेगुलेटेड रहेगी व ट्रेन 12332 2 जुलाई को रेगुलेटेड रहेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज होने से साधु-संतों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अदालत के निर्देश पर FIR दर्ज होने के बाद संत समाज में असंतोष और चिंता का माहौल...
spot_img

Latest Stories