back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विद्युत तारों की चिंगारी से 12 बीघे गेहूं की फसल खाक, लाखों का नुकसान

– रिहायशी मकान में भी आग लगने से लाखों रुपये का सामान और गृहस्थी राख हमीरपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। कुरारा कस्बा के भगत तालाब के समीप रविवार को दो सगे भाइयों के गेंहू की खड़ी फसल में विद्युत तार की चिंगारी से सुबह फसल जलकर राख हो गई। वही फसल जल जाने के बाद दमकल मशीन मौके पर पहुंची। वही, क्षेत्र के मलहरा गांव में घर में आग लग जाने से किसान की मसूर की फसल जलकर राख हो गयी। वही बम्हनपुर गांव में किसान के गेंहू की खड़ी फसल में आग लग जाने से फसल जल गई। कस्बा कुरारा के निवासी कृष्ण कुमार द्विवेदी व विष्णु कुमार द्विवेदी पुत्र गण जागेश्वर द्विवेदी के खेत 12 बीघा भगत तालाब के पास ही है। आज आसपास खेत से निकली विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से खेत में कटाई के लिए खड़ी गेंहू की फसल में आग लग गई। जब आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को आगजनी की जानकारी हुई तो लोगों ने खेत मालिक को सूचित किया। जब वह भागकर खेत में पहुंचे तो आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। तथा पकी फसल धू-धू कर जल रही थी। जानकारी मिलने पर उपनिरीक्षक लालजी सरोज, जितेंद्र बहादुर सिंह ने मोके पर जाकर आग बुझाने में सहयोग किया। वही दमकल दस्ते ने आकर आग पर काबू पाया। किसानों ने दो लाख का फसल नुकसान होने का बताया है। लेखपाल बीरेंद्र कुशवाहा ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली, तथा अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इससे पहले क्षेत्र के मलहरा गांव के नंदराम पुत्र विश्वनाथ के घर में आग लग जाने से घर में रखी 10 कुन्तल मसूर की फसल जल कर राख हो गयी। घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के मजरा बमहन पुर के हार में पराली जाने के चलते गेंहू की सूखी फसल जलकर राख हो गई। वही दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया। किसानों का लाखो का हुआ नुकसान हो गया है। क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के निवासी भगवती पुत्र गोविंद ने अपने खेत में मटर फसल के अवशेष पराली में दोपहर में आग लगा दिया। हवा चलने पर पराली जलते-जलते राम मिलन गुप्ता के खेत में खड़ी गेंहू की फसल में पकड़ लिया। जब फसल धू-धू कर जलने लगीं तो ग्रामीणों को जानकारी हुई। तब थाने से उपनिरीक्षक भारत यादव मौके पर पहुचे तथा सहयोग किया। वही दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया। भारत यादव ने बताया कि पराली में आग कुतुबपुर गांव के भगवती ने लगाया था। जिससे गेंहू की फसल जल गई है। कुतुबपुर गांव के राममिलन गुप्ता के 10 बीघा खेत बहमनपुर गांव के दीपक यादव पुत्र केदार बलकट पर था। वहीं आधा खेत कुतुबपुर गांव के गयाराम पुत्र हरिप्रसाद बलकट पर एक साल के लिए लिए था। इस आगजनी से किसानों का लाखों का नुकसान हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज

Advertisementspot_img

Also Read:

नई बिजली दरों से आम जनता को बड़ी राहत: राजस्थान में 500 यूनिट तक सस्ती हुई बिजली, जानिए कितना घटा बिल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (RERC) ने नया बिजली टैरिफ प्लान जारी किया...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...