back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election: DMK ने लोकसभा घोषणापत्र के साथ उम्मीदवारों की सूची की जारी, कहा- NEET पर लगाएंगे बैन

Tamil Nadu News: DMK ने आज चेन्नई में आगामी लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की सूचि जारी की। साथ ही घोषणापत्र का भी ऐलान किया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आज DMK का घोषणापत्र जारी किया। साथ ही पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची की भी घोषणा की है। चेन्नई में इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की बहन कनिमोझी और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे।

NEET पर DMK लगाएगी प्रतिबंध

DMK ने अपने घोषणापत्र में पुडुचेरी को राज्य का दर्जा देने और NEET पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया है। DMK ने घोषणापत्र में कहा कि जब तक राज्यपाल का पद समाप्त नहीं हो जाता, तब तक राज्य के मुख्यमंत्री के परामर्श से राज्यपाल की नियुक्ति की जानी चाहिए।

घोषणापत्र में इन नीतियों का किया उल्लेख

घोषणापत्र जारी करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए। एमके स्टालिन ने कहा कि “यह DMK है जो चुनाव से पहले घोषणापत्र बनाती है और जो हम कहते हैं उसे करना जारी रखते हैं। यही हमारे नेताओं ने हमें सिखाया है। यह न केवल DMK का घोषणापत्र है, बल्कि लोगों का घोषणापत्र है। जब 2014 में BJP सत्ता में आई, तो उन्होंने भारत को नष्ट कर दिया। कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं हुआ। हमने इंडिया गठबंधन बनाया है और 2024 में हमारी सरकार बनेगी। हमने अपने घोषणापत्र में तमिलनाडु के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की है और इस घोषणापत्र में हर जिले के लिए योजनाएं दी गई हैं।”

द्रविड़ मॉडल पर बोलीं कनिमोझी

DMK सांसद कनिमोझी ने कहा कि ”DMK का घोषणापत्र हमेशा हमारे लिए महत्वपूर्ण होता है। मैं घोषणापत्र समिति का नेतृत्व करने की अनुमति देने के लिए हमारे नेता एमके स्टालिन को धन्यवाद देती हूं और समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद देती हूं। हमने देखा कि इस द्रविड़ मॉडल सरकार ने राज्य के लोगों के लिए कितना कुछ किया है। यह चुनाव घोषणा पत्र हमें पूरे भारत में अपना द्रविड़ मॉडल ले जाने में मदद करेगा। हमें न केवल तमिलनाडु में 40 सीटें बल्कि देश में भी अच्छी संख्या में सीटें हासिल करने का यकीन है।”

लोकसभा चुनाव में DMK उम्मीदवारों की सूची

1. उत्तरी चेन्नई- कलानिधि वीरासामी

2. दक्षिण चेन्नई- तमिलची थंगापांडियन

3. सेंट्रल चेन्नई- दयानिधि मारन

4. थुथुकुडी- कनिमोझी

5. श्रीपेरुंबत्तूर- टीआर बालू

6. अराकोणम- जगत्रचाहन

7. वेल्लोर- कादिर आनंद

8. तिरुवनमलाई- अन्नादुराई

9. आरणी- धरणी

10. सेलम- सेल्वागपति

11. इरोड- प्रकाश

12. नीलगिरि- ए राजा

13. कोवई- गणपति राजकुमार

14. पेरम्बलूर- अरुण नेरू

15. तंजौर- मुरासोली

16. थेनी- थंगा तमिल सेल्वम

17. थेनकासी- रानी

DMK ने घोषणापत्र में क्या कहा?

1. CAA नागरिकता (संशोधन) अधिनियम नियम और समान नागरिक संहिता लागू नहीं की जाएगी।

2. अनुच्छेद 361 जो राज्यपालों को आपराधिक कार्यवाही से छूट प्रदान करता है, इसमें संशोधन किया जाएगा।

3. तिरुकुरल को ‘राष्ट्रीय पुस्तक’ बनाया जाएगा।

4. भारत लौटे श्रीलंकाई तमिलों को भारतीय नागरिकता प्रदान की जाएगी।

5. पूरे भारत में महिलाओं के लिए ₹1000 मासिक धनराशि दी जाएगी।

6. राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल गेटों पर कार्रवाई की जाएगी।

7. LPG ₹500, पेट्रोल ₹75 और डीजल ₹65 में बेचा जाएगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Tamil Nadu Election 2026: कांग्रेस की नाराजगी के बाद DMK अलर्ट, सीट शेयरिंग पर कमेटी बनाने का ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्म होने लगा है। सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...