back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जान से ज्यादा जरूरी नहीं शादी के कार्यक्रम – संभागीय आयुक्त

झुंझुनू, 28 अप्रैल(हि.स.)। संभागीय आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने झुंझुनू की जनता से अपील की है कि शादी समारोह से अधिक जरूरी व्यक्तियों की जान है। उन्होंने कहा कि इस समय शादी-विवाह जैसे आयोजन हो रहे है, कृपया इनमें सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन की पालना करें क्योंकि जान से जरूरी शादी के कार्यक्रम नहीं है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है इसलिए हमें और भी सतर्क रहकर स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वे बुधवार को कोविड मैनेजमेंट की समीक्षा के लिए एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनू आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के हालातों का जायजा लिया। उन्होंने शादी समारोह में कोरोना गाईडलाइन का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाए। संभागीय आयुक्त यादव ने कहा कि गांवों में स्थित नियंत्रण में बनी रहे, इसके लिए भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, इसके लिए जिला प्रशासन माइक्रो स्तर पर तैयारी करें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा बेहतरीन कार्य करते हुए भविष्य के लिए काफी अच्छी तैयारियां की जा रही है। जिले में ऑक्सीजन आपूर्ति मैनेजमेंट भी बहुत अच्छा है और चिकित्सकों द्वारा इस आपदा की घड़ी में अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार को निर्देश दिए कि कोरोना गाईडलाइन की पालना करवाने के लिए पुलिस सख्ती बरतने में परहेज नहीं करें। यादव ने कहा कि जिले में संचालित निजी अस्पतालों पर मॉनिटरिंग रखते हुए वहां भर्ती मरीजों की हालत पर भी निगरानी रखी जाए, ताकि हालत को बेकाबू होने से रोका जा सकें। यादव ने जिला परिषद सीईओ जयप्रकाश नारायण को गांवों में पहले की तरह कमेटियां बनाकर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे अपने और अपने मातहत कर्मचारियों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। क्योंकि अधिकारी और कर्मचारीगण स्वस्थ रहेंगे तभी वे पूरी जनता की देखभाल कर सकेंगे। इस दौरान जिला कलक्टर उमर दीन खान ने संभागीय आयुक्त को कोरोना सैम्पलिंग, वैक्सीनेशन, ऑक्सीजन की उपलब्धता, प्रचार-प्रसार, जन अनुशासन पखवाड़ा, चालान की कार्रवाई की भी जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़, जिला परिषद सीईओ जय प्रकाश नारायण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र कुमार, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्यौला, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, पीएमओ डॉ. वी.डी. बाजिया, जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / रमेश सर्राफ/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵