back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना संक्रमण के बीच शिक्षकों की वर्चुअल मीटिंग आयोजित

जोधपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए एवं राज्य सरकार की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शिक्षक संघ एलीमेंट्री सैकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) की राज्य स्तरीय ऑनलाइन बैठक प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सलावद ने सभी पदाधिकारियों को जिला एवं ब्लॉक स्तर तक संघ को मजबूत बनाने के लिए निर्देश दिए। प्रदेश प्रवक्ता धर्मेन्द्र कुमार धर्मी ने बताया कि हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है जिसमे शिक्षकों को कोविड ड्यूटी के लिए मुख्यालय पर पाबन्द किया गया है जिससे बाहरी जिलों में कार्यरत शिक्षकों के परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गत वर्ष भी महामारी के कारण बहुत से शिक्षकों को कार्यस्थल पर रहकर कत्र्तव्यों का निर्वहन करना पड़ा। इस बार भी हालत ठीक नहीं ऐसी परिस्थिति में विभाग ड्यूटी के सम्बंध में दिशा-निर्देश जारी कर यथासंभव सभी शिक्षकों को अवकाश उपभोग करने के समान अवसर प्रदान करवाएं। प्रदेश महिला मंत्री विमला महरिया ने कहा कि उपलब्धता होने पर स्थानीय कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाए और संभव न हो वहां नियमित आवर्तन से कार्मिको का उपयोग किया जाए। उपार्जित अवकाश स्वीकृत की की मांग: प्रदेश महामंत्री ऋषि पाकड़ ने कहा कि आदेश में कोविड-19 ड्यूटी एवज में उपार्जित अवकाश स्वीकृत करने का कहा है लेकिन परिवीक्षा अवधि कार्मिको को उपार्जित अवकाश देय नहीं है। ऐसी स्थिति में विभाग द्वारा आदेश जारी कर परिवीक्षा अवधि के कार्मिकों को भी उपार्जित अवकाश दियो जाए। प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर बिश्नोई ने बताया कि बैठक में प्रबोधकों, शारीरिक शिक्षकों, तृतीय श्रेणी व वरिष्ठ अध्यापकों के स्थानान्तरण, वरिष्ठता विलोपन, रीट 2018 के स्थाईकरण आदेश जारी करने, शिक्षा विभाग की सभी पदोन्नतियां रोस्टर रजिस्टर संधारण के बाद करने, राज्य के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनिवार्य विषयों हिन्दी अंग्रेजी के पद सृजित करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान संकाय खोलने, मॉडल स्कूलों का समय अन्य राजकीय विद्यालयों के समान करने सहित शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में ये रहे मौजूद: बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद, प्रदेश महामंत्री ऋषि पाकड़, प्रदेश महिला मंत्री विमला महरिया, प्रदेश मीडिया चेयरपर्सन कुमार धर्मी, प्रदेश महिला सहप्रभारी भावना मक्कड़, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर बिश्नोई, प्रदेश प्रतिनिधि राजेन्द्र कुमार, धौलपुर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, टोंक जिलाध्यक्ष अनिल गौतम, पाली जिलाध्यक्ष कमलेश जड़ावता, सीकर जिलाध्यक्ष देवीसिंह मीणा आदि शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

BCCI सचिव देवजीत सैकिया का खुलासा, दुबई में मोहसिन नकवी से हुई मुलाकात, एशिया कप ट्रॉफी पर हुई चर्चा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने खुलासा किया है कि उन्होंने दुबई में पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...