back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीकाणे के लोग खुशमिजाजी से जीवन जीने की कला के सच्चे पैरोकार- डॉ. बी. डी कल्ला

जयपुर/बीकानेर, 13 मई (हि.स.)। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी कल्ला ने गुरुवार को बीकानेर के स्थापना दिवस आखाबीज और आखातीज पर वीडियो संदेश जारी कर बीकानेर जिले के निवासियों, राज्य और देश-विदेश में बसे बीकाणे के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। डॉ. कल्ला ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हमारे बीकाणे की गंगा जमुनी तहजीब, साम्प्रदायिक सौहार्द्र और भाईचारे की पूरी दुनियां में अलग मिसाल है। बीकाणे के लोगों की रगों में आतिथ्य सत्कार एवं पराई पीड़ा को अपनी मानकर मदद के हाथ बढ़ाने की भावना बसी हुई है। वे खुशमिजाजी से जीवन जीने की कला के सच्चे पैरोकार है। उन्होंने कहा कि बीकानेर के लोग बिना रूके और बिना थके आपसी मेलजोल और सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना से जीवन में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सच्चे मन से प्रयास करते हैं। यहीं हम लोगों की सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा हैं। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बीकानेर की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा में हर जाति, मजहब और पंथ के लोगों ने आपसी मेलजोल से सुख-दुःख में एक दूसरे का साथ निभाया हैं। उल्लास और गौरव के क्षण हो या फिर संकट की घड़ियां हमारा बीकाणा अपने संस्कारों और सांझी परम्पराओं के दम पर वक्त के भाल पर अपनी अमिट छाप छोड़ता चला है। डॉ. कल्ला ने कहा कि बीकानेर के वाशिंदों ने समय के हर कालखंड में धैर्य, संयम और विवेक के साथ स्थितियों के अनुसार खुद को ढालकर विकास के पथ पर जिले को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से मुझे भी चार दशक से अधिक समय से बीकानेर की विकास यात्रा में आप सबके साथ सहभागी होने का मौका मिला है। बीकानेर और यहां की अवाम की खुशहाली और तरक्की की भावना से सदैव सकारात्मक नजरिए से कार्य करने के प्रयासों में आप सबने सदैव बढ़-चढ़कर साथ निभाया है। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बीकानेर में निवासरत तथा राज्य, देश और विदेश में अपने कर्मक्षेत्र में डटे बीकानेरी भाईयों और बहिनों की कर्मठता पर मुझे बड़ा नाज होता है। उन्होंने कामना कि आने वाले दिनों में सब मिलकर अपने प्रयासों से बीकानेर की शान में चांद लगाने के मिशन को निरंतर गति देते रहेंगे। डॉ. कल्ला ने जिले के नागरिकों को ‘घणै मान रै साथै मोकळी-मोकळी बधायी अर शुभकामनावां’ देते हुए कहा कि वे कोरोना काल में अपना पूरा ध्यान रखें, घर पर ही रहे तथा बहुत आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकले। घर से बाहर निकलने पर हर समय मास्क लगाएं रखें। एक दूसरे से मास्क लगाकर ही वार्तालाप करे, बिना मास्क वालों से बातचीत नहीं करे। दूध एवं सब्जी जैसी चीजे लेने जाए तो कोविड एडवाइजरी का अक्षरश: पालन करे। खुद भी बचे तथा दूसरों को भी बचाएं। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

थलपति विजय की Jana Nayag को आखिरकार मिला UA सर्टिफिकेट, मद्रास हाई कोर्ट ने सेंसर विवाद पर सुनाया बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मद्रास हाई कोर्ट ने थलपति विजय की आने वाली फिल्म 'जना नायकन' के सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के खिलाफ दायर याचिका...
spot_img

Latest Stories

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵