back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आर्ट ऑफ लिविंग ने कोरोना रोगियों को दी मोटिवेशनल थैरेपी

कोटा में चिकित्सा विभाग व एलन द्वारा संचालित कोविड केयर सेंटर बना मॉडल प्रोजेक्ट कोटा,17 मई (हि.स.)। कोटा विश्वविद्यालय परिसर में संचालित आदर्श कोविड केयर सेंटर में एलन स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में सोमवार को आर्ट ऑफ लिविंग टीम ने भर्ती कोरोना मरीजों को सकारात्मक भक्ति संगीत के जरिये उल्लासित जीवन जीने की प्रेरणा दी। आर्ट ऑफ लिविंग के जिला समन्वयक (शिक्षक वर्ग) रविन्द्र सारस्वत व नेहा सारस्वत व एएसडब्ल्यूएस के अध्यक्ष मुकेश सारस्वत व कुलदीप शर्मा ने मनोहारी भजन प्रस्तुत किए। सुमधुर भजनों की गूंज पर मरीजों के परिजनों ने भरपूर आनन्द लिया। रविन्द्र सारस्वत ने कोरोना मरीजों और उनके परिजनों को पॉजिटिव लाइफ जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अपने मन में जल्दी से जल्दी स्वस्थ होने की भावना रखें, रोज अच्छा सोचें, अच्छे विचार रखें। एलन द्वारा यहां स्वस्थ्य आध्यात्मिक उर्जायुक्त माहौल में आपको जल्द स्वस्थ होने की प्रेरणा मिलेगी। यज्ञ की धूप से किया शुद्धिकरण कोविड केयर सेंटर में द सेवियर्स फाउंडेशन ग्रुप के सदस्यों ने भ्देसी कपूर, देसी घी, लोबान, अगरबत्ती, धूपबत्ती, माचिस, तिल, जौ, नवग्रह सविधा, गोला, कंडे, शकर आदि से युक्त सामग्री से हवन कर उस धूप को कोटा यूनिवर्सिटी के कोविड केयर सेंटर के बाहरी वातावरण में प्रवाहित किया। मरीज के परिजनों के प्रतीक्षा स्थल, पुलिस छावनी स्थल में भी धूप दी गई। चिकित्सकों की सलाह से हुए इस कार्य में वार्ड में धूप नहीं दी गई। टीम के रोहित शर्मा ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धि के लिए यज्ञ जरूरी है, इससे वातावरण का शुद्धिकरण होता है। इस दौरान टीम के रोहित शर्मा, विकास शर्मा, यूनिवर्सिटी के कुलानुशासक चक्रपाणी गौत्तम, राजेश, सुरेंद्र सिंह राणावत, सत्यनारायण, शुभम गुप्ता मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...