back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑक्सीजन व जीवनदायिनी दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए किया टीम का गठन

जयपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा के निर्देश पर कोरोना संक्रमित मरीजों और उपभोक्ताओं को निजी चिकित्सालयों एवं दवा स्टॉकिस्ट, विक्रेता के स्तर में रेमडेसिविर, टोसिलिजुमैब इंजेक्शन, फैवीपिरावीर टैबलेट्स और ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता की सुनिश्चिता के लिए 4 सदस्यीय टीम का गठन किया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि इस टीम में औषधि नियंत्रक विभाग के दिनेश कुमार तनेजा, मनीष कुमार मोदी व कोमल रूपचन्दानी और राजस्थान फ़ार्मेसी कौंसिल के सदस्य नवीन सांघी को शामिल किया गया है। यह टीम जयपुर स्थित निजी चिकित्सालयों एवं दवा स्टॉकिस्ट, विक्रेता का निरीक्षण कर उक्त औषधियों की सप्लाई वितरण, विक्रय इत्यादि की गहनता से जांच कर प्रतिदिन सांय 6 बजे अपनी रिपोर्ट औषधि नियंत्रण संगठन, मुख्यालय को प्रेषित करेगें एवं अनियमित्ताओं के क्रम में अगवत करवाते हुये नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। साथ ही यह टीम औषधियों एवं मेडिकल ऑक्सीजन की कालाबाजारी इत्यादि के संबंध में प्राप्त शिकायतों के क्रम में नियमानुसार कार्रवाई सम्पादित करते हुए कार्रवाई की सूचना प्रतिदिन अलग से प्रस्तुत करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵