back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सपना पूरा करने के लिए छात्र ने उठाया बड़ा कदम: घर और पढ़ाई छोड़ी, नीट की कर रहा था तैयारी

राजस्थान के कोटा नीट की तैयारी कर रहे छात्र राजेंद्र मीणा ने छोड़ी पढ़ाई और घर। अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपना घर छोड़ा। राजेंद्र की लापता होने की शिकायत दर्ज।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के कोटा में स्थित गंगाराम बामनवास से एक 19 वर्षीय छात्र ने अपने सपनों से लिए सबकुछ जिंदगी दांव पर लगा दी। बता दें, छात्र का नाम राजेंद्र मीणा है जिसने अपना केवल अपने सपने पूरा करने के लिए अपना घर छोड़ दिया है। साथ ही घर छोड़ने से पहले अपने घरवालों के लिए लिखे एक संदेश में कहा कि वह हर साल उनसे एक बार बात जरूर करेगा। छात्र ने 5 साल के लिए अपना घर छोड़ दिया है।

परिवार हुआ संदेश से परेशान

राजेंद्र दरअसल मेडिकल एग्जाम नीट की तैयारी कोटा में कर रहा था। इसी बीच उसने घर छोड़ने का फैसला लिया। राजेंद्र ने अपने पिटा जगदीश मीणा ने फोन पर एक संदेश छोड़ा था। जिससे वह परेशआन हो उठे और उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई।

क्या लिखा था संदेश में

संदेश में राजेंद्र ने लिखा कि वह अपना घर और अपनी पढ़ाई छोड़ रहा है। साथ ही लिखा कि उसके पास आठ हजार रुपए है। इसके अलावा वह अपना फोन बेच देगा और सिम को तोड़ देगा। उसने संदेश में लिखा कि वह आश्वासन देता है कि वह खुद को कुछ नहीं करेगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर घरवालों से बात करेगा। उसने संदेश में साल में एक बार बात करने का वादा किया।

पुलिस कर रही तलाश

राजेंद्र को आखिरी बार 6 मई को कोटा में अपने पीजी से बाहर निकलते देखा गया था। जिसके बाद से उसके परिवार को चिंता सताने लगी हुई। उन्होंने उसकी तलाश काफी की और पुलिस में उसके लापता होने की सूचना भी दी। फिलहाल पुलिस राजेंद्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसकी तलाश कर रही है।

परीक्षा का तनाव नहीं है आसान

इस घटना से यह स्पष्ट हुआ है कि कोटा में परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के ऊपर कितना तनाव रहता है। यह कोई नई बात नहीं है जब किसी छात्र ने तनाव को ना झेल पाने की वजह से पढ़ाई को छोड़ा हो। वहीं दूसरी तरफ जहां पुलिस राजेंद्र की तलाश कर रही और उसका परिवार उसके सकुशल लौटने की उम्मीद लगा रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Sasaram Violence: मैट्रिक परीक्षा में नकल को लेकर हाईवे पर हुई फायरिंग, छात्र की गई जान सासाराम में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में गुरुवार को मैट्रिक परीक्षा के दौरान नकल को लेकर दो छात्र गुटों में...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...