back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भीषण गर्मी के बीच दो दिन बाद आंधी का संकेत

जोधपुर, 04 मई (हि.स.)। मारवाड़ में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ सूरज की तपिश बरकरार है। यहां तापमान में कमी आई है लेकिन गर्मी असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 6 और 7 मई को एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में आज भी तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी का मौसम बना रहा। आज जोधपुर शहर में दोपहर को 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। आसमां साफ होने से सुबह ही तेज धूप निकल आई। दिन चढऩे के साथ वातावरण में तपिश बढ़ती गई। चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर में शरीर से पसीना निकलता रहा। फलोदी, बाड़मेर और जैसलमेर में भी शुष्क व गर्म मौसम रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बादलों की हल्की आवाजाही भी बनी रहेगी और तापमान में भी उछाल आएगा। मौसम विभाग ने दो दिन प्रदेश के 16 जिलों में मेघगर्जन के साथ धूल भरी आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, उमस ने बढ़ाई परेशानी, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मानसून जैसे थम सा गया है और गर्मी ने दोबारा से दस्तक दे दी है।...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...