back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सौम्या गुर्जर सहित निलंबित पार्षदों के खिलाफ पेश आरोप पत्र लौटाया

जयपुर, 29 जून(हि.स.)। अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट क्रम-8 महानगर प्रथम ने ग्रेटर नगर निगम के आयुक्त से अभद्रता और धक्का-मुक्की करने के मामले में निलंबित मेयर सौम्या गुर्जर व निलंबित पार्षदों के खिलाफ ज्योति नगर थाना पुलिस की ओर से पेश आरोप पत्र को वापस लौटा दिया है। इसके साथ ही अदालत ने जांच अधिकारी को नोटिस जारी किए हैं। अदालत ने माना है कि पुलिस ने अधूरा आरोप पत्र पेश किया है। कोर्ट ने माना कि अनुसंधान अधिकारी ने केस के आरोपितों को चार्जशीट पेश करने की सही सूचना नहीं दी और ना ही सूचना पर आरोपितों के हस्ताक्षर ही करवाए। गौरतलब है कि ज्योतिनगर थाना पुलिस ने गत दिनों सौम्या गुर्जर, अजय सिंह, पारस जैन, शंकर शर्मा और रामकिशन प्रजापत के खिलाफ आरोप पत्र पेश कर निगम आयुक्त यज्ञमित्र सिंह के साथ मारपीट और राजकार्य में बाधा का आरोप प्रमाणित माना था। मामले में निगम आयुक्त ने गत चार जून को ज्योति नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शहर में सफाई करने वाली कंपनी बीवीजी के संबंध में मेयर के कक्ष में बैठक हो रही थी। इस दौरान तत्कालीन मेयर सौम्या गुर्जर ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। वहीं अन्य पार्षदों ने व्यक्तिगत लांछन लगाए और जब वह कलेक्ट्रेट जाने के लिए बाहर निकलने लगे तो उन्हें वहां से बाहर नहीं जाने दिया गया और पार्षदों ने हाथापाई करते हुए अभद्रता की। हिन्दुस्थान समाचार/ पारीक/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव का ऐलान, जानें कब होगा नामांकन और क्या है पूरा शेड्यूल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान यूथ कांग्रेस में गुटबाज़ी और निष्क्रियता के चलते संगठनात्मक चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस चुनाव के लिए नामांकन 22 फरवरी...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...