नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड ने 2024 में आयोजित की 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल 8.6 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। राजस्थान बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा 26 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 के बीच आयोजित की थी। साइंस स्ट्रीम का रिज्लट 97.73 प्रतिशत रहा। कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 98.95 प्रतिशत रहा और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 96.88 प्रतिशत रहा। तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी बाजी।
Direct link to Check RSEB 12th Science Result Commerce Result Arts Result
कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट
कॉमर्स स्ट्रीम में 26,622 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया। जिसमें में 26,418 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। तो वहीं 26,141 परीक्षार्थी पास हुए। इसमें से 17,039 लड़के थे और 9,102 लड़कियां। लड़कों का रिजल्ट जहां 98.66 प्रतिशत रहा तो वहीं लड़कियों ने बाजी मारते हुए 99.51 प्रतिशत अंक हासिल किए। जिसके बाद कॉमर्स का रिजल्ट 98.95 प्रतिशत बना।
Direct link to Check RSEB 12th Science Result Commerce Result Arts Result
साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट
साइंस स्ट्रीम में 2,60,078 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया। जिसमें में 2,58,071 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। तो वहीं 2,52,205 परीक्षार्थी पास हुए। इसमें से 1,61,014 लड़के थे और 91,191 लड़कियां। लड़कों का रिजल्ट जहां 97.08 प्रतिशत रहा तो वहीं लड़कियों ने बाजी मारते हुए 98.90 प्रतिशत अंक हासिल किए। जिसके बाद कॉमर्स का रिजल्ट 97.73 प्रतिशत बना।
Direct link to Check RSEB 12th Science Result Commerce Result Arts Result
आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट
आर्ट्स स्ट्रीम में 5,78,494 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया। जिसमें में 5,69,575 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। तो वहीं 5,51,789 परीक्षार्थी पास हुए। इसमें से 2,60,629 लड़के थे और 2,91,160 लड़कियां। लड़कों का रिजल्ट जहां 95.80 प्रतिशत रहा तो वहीं लड़कियों ने बाजी मारते हुए 97.86 प्रतिशत अंक हासिल किए। जिसके बाद कॉमर्स का रिजल्ट 96.88 प्रतिशत बना।
Direct link to Check RSEB 12th Science Result Commerce Result Arts Result
रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
-सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in विजिट करें।
-इसके बाद कक्षा 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-उसके बाद मांगे गए क्रेंडेशियल सब्मिट करें। जिसमें रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ शामिल है।
-इसके बाद रिजल्ट प्रदर्शित होगा। इसको सेव कर लें या चाहें तो प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
मैसेज के जरिए चेक करें रिजल्ट
आर्ट्स स्ट्रीम के परीक्षार्थी RJ12A स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखे। साइंस स्ट्रीम के परीक्षार्थी RJ12S स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखें। कॉमर्स स्ट्रीम के परीक्षार्थी RJ12C स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखे और मैसेज को 5676750 या 56263 पर भेज दें। इसके बाद फोन पर रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in
Direct link to Check RSEB 12th Science Result Commerce Result Arts Result




