back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: BJP की 2 सूची में 83 तो कांग्रेस की पहली सूची में 33 के नाम, वसुंधरा, पायलट समेत इनको मिला टिकट

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 83 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसके कुछ देर बाद ही कांग्रेस ने 33 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी की।

जयपुर, (हि.स.)। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 83 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसके कुछ देर बाद ही कांग्रेस ने 33 प्रत्याशियों की अपनी पहली बहुप्रतिक्षित सूची जारी की। भाजपा की सूची में साफ हो गया है कि वसुंधरा राजे झालरापाटन से ही चुनाव लड़ेंगी। हालांकि नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल दी गई है। उन्हें चूरू की बजाय तारानगर से टिकट दिया गया है। वे पहले भी तारानगर से चुनाव लड़ चुके हैं। कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए उदयपुर के पूर्व राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से टिकट दिया गया है। कांग्रेस की सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सरदारपुरा और सचिन पायलट को टोंक से टिकट दिया गया है। पायलट अभी टोंक से ही विधायक हैं।

भाजपा ने पहले 41 उम्मीदवारों की पहली सूची की थी जारी

भाजपा ने 12 दिन पहले 41 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें सात सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया था। केन्द्रीय भाजपा नेतृत्व की ओर से शनिवार को जारी की गई 83 उम्मीदवारों की सूची में रायसिंहनगर (अजा) सीट से बलवीर सिंह लूथरा, अनूपगढ़ (अजा) सीट से संतोष बावरी, सांगरिया से गुरदीप सिंह शहपीणी, पीलीबंगा (अजा) से धर्मेन्द्र मोची, नोहर से अभिषेक मटोरिया, बीकानेर पश्चिम से जेठानन्द व्यास, बीकानेर पूर्व से सिद्धी कुमारी, लूणकरणसर से सुमित गोदारा, नोखा से बिहारीलाल विश्नोई, तारानगर से राजेंद्र राठौड़, चूरू से हरलाल सहारण, रतनगढ़ से अभिनेश महर्षि, सूरजगढ़ से सन्तोष अहलावत, धोद (अजा) से गोवर्धन वर्मा, नीमकाथाना से प्रेमसिंह बाजौर, श्रीमाधोपुर से झाबर सिंह खर्रा, चौमूं से रामलाल शर्मा, फुलेरा से निर्मल कुमावत, आमेर से सतीश पूनियां, मालवीय नगर से कालीचरण सराफ, सांगानेर से भजन लाल शर्मा, बगरू (अजा) से कैलाश चन्द वर्मा, चाकसू (अजा) से रामवतार बैरवा को टिकट दिया गया हैं।

इनको भाजपा ने दिया टिकट

इसी तरह मुण्डावर से मंजीत धर्मपाल चौधरी, थानागाजी से हेम सिंह भड़ाना, अलवर शहर से संजय शर्मा, डीग-कुम्हेर से डॉ. शैलेश सिंह, धौलपुर से डॉ शिवचरण कुशवाहा, खंडार (अजा) से जितेन्द्र गोठवाल, मालपुरा से कन्हैयालाल चौधरी, पुष्कर से सुरेश सिंह रावत, अजमेर उत्तर से वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण (अजा) से अनिता भदेल, नसीराबाद से रामस्वरूप लांबा, ब्यावर से शंकर सिंह रावत, जायल (अजा) से डॉ. मन्जू बाघमार, नागौर से डॉ ज्योति मिर्धा, मेड़ता (अजा) से लक्ष्मणराम मेघवाल ( कलरू ), मकराना से सुमिता भींचर, परबतसर से मानसिंह किनसरिया, नावां से विजय सिंह चौधरी, जैतारण से अविनाश गहलोत, सोजत (अजा) से शोभा चौहान, पाली से ज्ञानचंद पारख, बाली से पुष्पेन्द्रसिंह राणावत, सुमेरपुर से जोराराम कुमावत, सूरसागर से देवेन्द्र जोशी, पोकरण से महंत प्रतापपुरी महाराज, सिवाना से हमीर सिंह भायल, चौहटन (अजा) से आदूराम मेघवाल, आहोर से छगन सिंह राजपुरोहित, जालोर (अजा) से जोगेश्वर गर्ग, सिरोही से ओटाराम देवासी, पिण्डवाड़ा-आबू (अजजा) से समाराम गरासिया, रेवदर (अजा) से जगसीराम कोली, गोगुंदा (अजजा) से प्रतापलाल गमेती, झाड़ौल (अजजा) से बाबूलाल खराडी, उदयपुर ग्रामीण (अजजा) से फूल सिंह मीणा, उदयपुर से ताराचंद जैन, सलूम्बर (अजजा) से अमृतलाल मीणा, धरियावद (अजजा) से कन्हैयालाल मीणा, आसपुर (अजजा) से गोपीचंद मीणा, घाटोल (अजजा) से मानशंकर निनामा, गढ़ी (अजजा) से कैलाश चन्द्र मीणा, चित्तौड़गढ़ से नरपत सिंह राजवी, निम्बाहेड़ा से श्रीचन्द कृपलानी, बड़ी सादड़ी से गौतम सिंह डाक, प्रतापगढ़ (अजजा) से हेमंत मीणा, कुम्भलगढ़ से सुरेन्द्र सिंह राठौड़ को भाजपा से टिकट मिला है।

भाजपा ने इसको बनाया प्रत्याशी

इसी प्रकार राजसमंद से दीप्ति महेश्वरी, नाथद्वारा से कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़, आसीन्द से जब्बर सिंह सांखला, भीलवाड़ा से विठ्ठलशंकर अवस्थी, जहाजपुर से गोपीचंद मीणा, माण्डलगढ़ से गोपाल लाल शर्मा, बूंदी से अशोक डोगरा, सांगोद से हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण से संदीप शर्मा, छाबड़ा से प्रताप सिंह सिंघवी, डग (अजा) से कालूलाल मेघवाल, झालरापाटन से वसुन्धरा राजे, खानपुर से नरेन्द्र नागर और मनोहरथाना से गोविन्द रानीपुरिया को विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने टिकट दिया है।

कांग्रेस की सूची में 33 उम्मीदवार फाइनल, 27 फीसदी महिलाओं को मिले टिकट

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची शनिवार को जारी की। केंद्रीय चुनाव समिति ने 33 नामाें पर अंतिम मुहर लगाई थी। सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट समेत पहली सूची में 29 मौजूदा विधायकों के नाम हैं। गहलोत सरदारपुरा और पायलट टोंक से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने इस सूची में 27 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में तीन हारे हुए उम्मीदवारों को फिर से टिकट दिया है। कुशलगढ़ से बागी चुनाव लड़कर निर्दलीय जीती रमिला खड़िया को टिकट दिया है। रमिला के पति हुर्तिंग खड़िया पहले कांग्रेस उम्मीदवार रहे थे। मालवीय नगर से अर्चना शर्मा, सांगानेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज और मांडलगढ़ से विवेक धाकड़ पिछला चुनाव हार गए थे, इन्हें फिर से मौका दिया गया है। अलवर के मुंडावर से पिछला चुनाव बसपा से लड़े ललित कुमार यादव को टिकट दिया गया है। यह सीट कांग्रेस ने पिछली बार गठबंधन के तहत एलजेपी को दी थी, इस सीट पर बीजेपी जीती थी और ललित यादव बसपा से दूसरे नंबर पर रहे थे।

कांग्रेस की पहली सूची ये नाम रहें शामिल

कांग्रेस की पहली सूची में नोहर से अमित चाचन, कोलायत से भंवर सिंह भाटी, सादुलपुर से कृष्णा पूनियां, सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल, मंडावा से रीटा चौधरी, लक्ष्मणगढ़ से गोविंद सिंह डोटासरा, विराटनगर से इंद्राज सिंह गुर्जर, मालवीय नगर से डॉ अर्चना शर्मा, सांगानेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज, मंडावर से ललित कुमार यादव, अलवर ग्रामीण से टीकाराम जूली, सीकराय से ममता भूपेश, सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, टोंक से सचिन पायलट, लाडनूं से मुकेश भाकर, डीडवाना से चेतन सिंह चौधरी, जायल से मंजू देवी, डेगाना से विजयपाल मिर्धा, परबतसर से रामनिवास गावड़िया, ओसियां से दिव्या मदेरणा, सरदारपुरा से अशोक गहलोत , जोधपुर से मनीषा पंवार, लूणी से महेन्द्र विश्नोई, बायतू से हरीश चौधरी, वल्लभनगर से प्रीति गजेंद्र शक्तावत, डूंगरपुर (एसटी) से गणेश घोघरा, बागीदौरा से महेंद्रजीत सिंह मालवीय, कुशलगढ़ से रमीला खड़िया, प्रतापगढ़ से रामलाल मीणा, भीम से सुदर्शन सिंह रावत, नाथद्वारा से सीपी जोशी, मांडलगढ़ से विवेक धाकड़ व हिंडौली से अशोक चांदना को टिकट दिया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...