back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान बजट : महिलाओं को मुफ्त सैनेटरी नैपकिन, अगले साल से अगल से पेश होगा कृषि बजट

बजट…लीड…2 जयपुर, 24 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री गहलोत ने बुधवार को राजस्थान का 2021-22 का बजट पेश किया। उन्होंने बजट भाषण में कृषि, स्वास्थ्य और और शिक्षा पर फोकस किया। गहलोत ने अगले साल से राज्य का कृषि बजट अलग से पेश करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने पिछली वसुंधरा राजे सरकार के सैनेटरी नैपकिन निशुल्क बांटने की योजना को सराहते हुए ऐलान किया कि राज्य सरकार लड़कियों की तर्ज पर अब सभी महिलाओं को भी मुफ्त सैनेट्री नेपकिन देगी। इस पर कुल 200 करोड़ खर्च होंगे। बजट भाषण के दौरान गहलोत ने विपक्ष की चुटकी भी ली। उन्होंने कहा कि मैं सात बार पानी पी चुका हूं। वसुंधरा राजे ने जब बजट पेश किया था उस वक्त एक बार भी पानी नहीं पीया था। यह बड़ी बात है। मैं पानी पी-पीकर आपको कोस नहीं रहा हूं। मेरा दिल तो पक्ष-विपक्ष के लिए प्रेम से भरा है। राजे का बिना पानी पीए बोलना बड़ी बात थी। आप याद रखो या न रखो। मुझे अब तक याद है। गहलोत ने कहा- प्लीज दिल्ली को समझाओ, नफरत और गुस्से से देश नहीं चला करते। गहलोत ने कहा कि किसानों के लिए अगले साल से कृषि बजट अलग से पेश होगा। किसानों के लिए ऋण माफी के संबंध में वन टाइम सेटल योजना से ऋण माफ कराए जाएंगे। किसानों को 16 हजार करोड़ रुपए के ब्याज मुक्त ऋण वितरित किए जाएंगे। इस योजना में 21-22 में 3 लाख किसानों को जोड़ा जाएगा। इसमें कृषि पालकों व पशु पालकों को भी शामिल किया जाएगा। गहलोत ने कहा कि प्रदेश में युवाओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लेबोरेट्री व अन्य केंद्रों की स्थापना के लिए राजीव गांधी सेंटर के लिए 200 करोड़ की घोषणा। साइंस एंड स्पेस क्लब खोले जाएंगे। पात्र बेरोजगार युवाओं को चार माह का प्रशिक्षण देकर विभिन्न विभागों को राजीव गांधी युवा वालंटियर बनाए जाएंगे। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट कराए जाएंगे। वन टाइम वेरिफिकेशन सिस्टम बनाया जाएगा। 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने प्रदेश के युवाओं व बच्चों के लिए शारीरिक विकास के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम की घोषणा की। प्रत्येक ब्लॉक में खेल स्टेडियम बनेगा। विधायक, सांसद निधि व जनता से राशि उपलब्ध कराई जाएगी। राजसमंद व प्रतापगढ़ में इंडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना की घोषणा की। 1 लाख 20 हजार किसानों को स्प्रिंकल दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए ऋण माफी के संबंध में वन टाइम सेटल योजना से ऋण माफ कराए जाएंगे। किसानों को 16 हजार करोड़ रुपए के ब्याज मुक्त ऋण वितरित किए जाएंगे। इस योजना में 21-22 में 3 लाख किसानों को जोड़ा जाएगा। इसमें कृषि पालकों व पशु पालकों को भी शामिल किया जाएगा। खेती की बिजली के लिए नई कृषि वितरण कंपनी बनाई जाएगी। इसमें एक की बजाए दो महीनों में बिल भेजे जाएंगे। 50 हजार किसानों को नए कनेक्शन दिए जाएंगे। पात्र बेरोजगार युवाओं को चार माह का प्रशिक्षण देकर विभिन्न विभागों को राजीव गांधी युवा वालंटियर बनाए जाएंगे। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट कराए जाएंगे। वन टाइम वेरिफिकेशन सिस्टम बनाया जाएगा। 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। गहलोत ने कहा कि नए वाहनों के साथ फिर से ग्रामीण बस सेवा शुरू होगी। इस बस सेवा को भाजपा शासन में बंद कर दिया गया था। इसके जरिए ऐसी 6 हज़ार ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाएगा, जहां आज तक बस सेवा नहीं है। पूर्वी राजस्थान की पीआरसीपी योजना पिछली सरकार ने बनाई थी। पीने के पानी के लिए 37 हजार करोड़ लागत की इस परियोजना को धरातल पर लाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। रिफायनरी के बाद सबसे बड़ी परियोजना है। पीएम ने अभी तक पीआरसीपी को राष्ट्रीय योजना घोषित नहीं की। इस प्रकार की 16 अन्य परियोजनाओं को घोषित किया हुआ है। प्रदेश के साथ यह भेदभााव की श्रेणी में आता है। हम अपने संसाधनों से काम जारी रखेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

नाम पूछा और बदल गई नीयत: टोंक में पूर्व BJP सांसद ने मुस्लिम महिला को नहीं दिया कंबल, जानिए क्यों किया भेदभाव

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया। टोंक से पूर्व सांसद Sukhbir Singh Jaunapuria...
spot_img

Latest Stories

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...