back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेलवे जीएम आनंद प्रकाश : रेलकर्मियों के साथ-साथ यात्रियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना रेलवे की प्राथमिकता

जयपुर, 19 मई (हि.स.)। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जीएम आनंद प्रकाश ने बुधवार को कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में रेलकर्मियों के साथ-साथ रेलयात्रियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना रेलवे की प्राथमिकता है। विभागों के विभागाध्यक्षों तथा चारों मण्डलों के मण्डल रेल प्रबंधकों जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर के साथ समीक्षा बैठक में वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े जीएम ने यह बात कही। उत्तर पश्चिम रेलवे के उपहाप्रबंधक (सामान्य) व मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार रेलवे जीएम ने वर्तमान में कोविड के कारण उत्पन्न हुई परिस्थितियों को ध्यान में रखकर सभी को कार्य करने के दिशा.निर्देश प्रदान किये तथा सभी कर्मचारियों का वैक्सीनेशन करने की बात कही। बैठक में बताया कि 45 से अधिक आयु वर्ग का वैक्सीनेशन विभिन्न स्तर पर कैम्प लगाकर किया गया है तथा 18 से 44 आयु वर्ग के फ्रंट लाइन स्टाफ का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। हालात को देखते हुये रेलवे के डॉक्टर्स व मेडिकल स्टाफ ने आगे बढ कर कार्य किया तथा सबके लिये उदाहरण प्रस्तुत किया है। कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतर उपचार और देखरेख मिल सकें इसके लिये संविदा पर चिकित्सक नियुक्त करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमारा दायित्व बनता है कि यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुये अधिकाधिक सुविधाएं प्रदान की जाये। उत्तर पश्चिम रेलवे पर सभी ट्रेनों में स्वच्छता और सैनिटाइजेशन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा यात्री भी सभी प्रॉटोकॉल का पालन करें। रेलवे जीएम ने लाडिंग को बढाने के बारे में भी बात की, जिसमें उन्होंने बताया कि बिजनेस डवलपमेंट यूनिट के माध्यम से नये ग्राहकों को जोडने की बात की गई। इसके साथ ही माल लदान को लेकर रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पॉलिसी को अधिकाधिक माल लदान ग्राहकों तक पहुंचाकर उनको किस प्रकार आकर्षित किया जा सकता है इस पर विस्तार से बात की गई। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...