back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान में ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ होगा लागू, पंचायत और शहरी निकायों के चुनाव एक साथ

राजस्थान सरकार को हाईकोर्ट ने छह महीने के भीतर पंचायत और शहरी निकाय चुनाव कराने का सख्त निर्देश दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद चुनावी तैयारियों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजस्थान में अब पंचायत और शहरी निकायों के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को छह महीने के भीतर चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद सरकार ने “वन स्टेट वन इलेक्शन” की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परिसीमन प्रक्रिया के तहत शहरी क्षेत्रों के लिए शहरी विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में बनी समितियों की रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है। 

इससे पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता ने नई मतदाता सूचियों के प्रकाशन की तैयारी के आदेश दिए थे। हालांकि राज्य सरकार पहले ही “वन स्टेट वन इलेक्शन” की घोषणा कर चुकी थी, लेकिन कई पंचायतों और शहरी निकायों में छह महीने बीतने के बावजूद चुनाव नहीं हो सके थे।

सरपंच-प्रधानों के चुनाव में देरी

दरअसल, राजस्थान में सरपंच और प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पंचायतों की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप दी गई है। वहीं, नगर निगम और नगर पालिकाओं में भी समय पर चुनाव नहीं होने के कारण यही स्थिति बनी हुई है। इस देरी को लेकर कई नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं। उनका कहना था कि कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद चुनाव न कराना संविधान का उल्लंघन है।

पंचायत चुनाव छह महीने के भीतर कराने के निर्देश

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी पंचायत चुनाव छह महीने के भीतर कराए जाएं। हालांकि, राज्य की कई पंचायतों का कार्यकाल 2027 तक है, और “वन स्टेट वन इलेक्शन” की घोषणा अब तक पूरी तरह लागू नहीं हो सकी है। सरकार ने सिंगल बेंच के इस आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील दायर की है। सरकार का कहना है कि उसे यह संवैधानिक अधिकार है कि वह राज्य में “वन स्टेट वन इलेक्शन” लागू कर सके। अब चुनाव प्रक्रिया, परिसीमन और हाईकोर्ट के फैसले के बीच राज्य की राजनीतिक दिशा तय होगी। जनता का दबाव और न्यायालय का आदेश, दोनों ही सरकार के लिए निर्णायक मोड़ बन सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव का ऐलान, जानें कब होगा नामांकन और क्या है पूरा शेड्यूल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान यूथ कांग्रेस में गुटबाज़ी और निष्क्रियता के चलते संगठनात्मक चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस चुनाव के लिए नामांकन 22 फरवरी...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...