back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिंधी भाषा दिवस पर युवा पीढ़ी ले घर में सिंधी में बोलने का संकल्प

अजमेर, 11 अप्रैल (हि.स.)। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर कहा कि सम्पूर्ण सिंधी समाज इस बात पर गर्व महसूस करता है कि सिंधी हमारी मातृभाषा है। उन्होंने कहा कि मातृभाषा किसी भी संस्कृति की आत्मा होती है। हमारी मातृभाषा सिंधी इतनी समृद्ध, मधुर व संस्कारवान है कि यह सर्वाधिक वर्णो से सम्पन्न संस्कृत भाषा से मिलती-जुलती है। देवनानी ने सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर समाज की युवा पीढ़ी का आव्हान किया है कि वे इस अवसर पर यह संकल्प ले कि घर में अपनी मातृभाषा सिंधी में ही बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि बोलचाल में सिंधी भाषा का अधिकतम उपयोग किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब हमारी भाषा इतनी समृद्ध है तो आज की युवा पीढ़ी को इससे विमुख होने के स्थान पर ज्यादा से ज्यादा सिंधी भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाषा को केवल रोजगार की दृष्टि से ही नहीं देखना चाहिए क्योंकि भाषा हमारी संस्कृति की संवाहक एवं मनुष्य के चरित्र निर्माण में सहायक होती है। इतना ही नहीं मातृभाषा अपने परिवेश, समाज की संस्कृति व विचारों को अभिव्यक्त करने का भी सशक्त माध्यम होती है। देवनानी ने कहा कि 10 अप्रेल 1967 को भारत सरकार द्वारा संविधान में 21वां संशोधन करते हुए सिंधी भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में जोड़ा गया जिससे सिंधी भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। उन्होंने बताया कि सिंधी भाषा को 8वीं अनुसूची में जोड़े जाने से सिंधी भाषियों को अपनी ही मातृभाषा में अध्ययन करने, विभिन्न शैक्षणिक व प्रतियोगी परिक्षाऐं देने का अवसर मिला तथा सिंधी साहित्यकारों की भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

‘सिंध भारत का अभिन्न हिस्सा’ राजनाथ के बयान से PAK को लगी मिर्ची, बोला- ये हिंदुत्व के विस्तारवाद की सोच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में सिंधी समाज के एक कार्यक्रम के दौरान सिंध को लेकर जो बयान दिया है,...
spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...