back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अजमेर का एक भी सर्किल या चौराहा नहीं हटेगा

अजमेर, 05 अप्रैल(हि.स.)। अजमेर के जिला कलक्टर और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ प्रकाश पुरोहित ने कहा है कि शहर के किसी भी सर्किल अथवा चौराहे को ना तो हटाया जाएगा और ना ही छोटा किया जाएगा । पांच अप्रैल को पूर्व विधायक डॉक्टर श्रीगोपाल बाहेती के नेतृत्व में अजमेर के अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर पुरोहित से मुलाकात की और सूचना केंद्र के निकट अग्रसेन सर्किल को हटाए जाने के प्रयासों का विरोध किया। इस पर कलक्टर ने कहा कि उनके पास एक भी सर्किल को हटाने या छोटा करने का प्रस्ताव नहीं है। वे स्मार्ट सिटी परियोजना के सीईओ भी हैं, लेकिन परियोजना से जुड़े किसी भी इंजीनियर ने उनके सामने सर्किल को हटाने का प्रस्ताव नहीं रखा है। कलक्टर ने कहा कि उन्हें चौराहों पर सिर्फ ट्रैफिक लाइटें लगाने की जानकारी दी गई है। पुरोहित ने डॉक्टर बाहेती और समाज के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा वाले सर्किल को नहीं हटाया जाएगा। कलक्टर और योजना के सीईओ की स्पष्टता के बाद अग्रवाल समाज ने अपने आंदोलन को वापस ले लिया तथा कलक्टर का आभार जताया। कलक्टर पुरोहित को भी इस बात पर आश्चर्य हुआ कि सर्किल को हटाने की खबरें कहां से आई। यहां यह उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के एडिशनल चीफ इंजीनियर अविनाश शर्मा ने एक प्रोजेक्ट तैयार किया है, जिसमें अग्रसेन सर्किल सहित 32 चैराहों को छोटा या हटाने का प्रस्ताव है। यह बात अलग है कि ऐसे प्रस्ताव से योजना के सीईओ भी अनभिज्ञ हैं। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

जेल से रिहा होने के बाद पप्पू यादव ने अजमेर दरगाह में मांगी दुआ, बोले- मैं भिखारी बेटे की तरह आया हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव जेल से रिहा होने के बाद मंगलवार को अजमेर पहुंचे और सूफी संत ह्वारत...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵