back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जुलाई के दूसरे पखवाड़े में चलेगा खनि विभाग का माइंस सेफ्टी अभियान

जयपुर, 29 जून (हि.स.)। राज्य में जुलाई के दूसरे पखवाड़े में माइंस सेफ्टी केंपेन चलाया जाएगा। एसीएस माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने यह जानकारी मंगलवार को सचिवालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित खनिज विभाग के एसएमई कार्यालयों के अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के दौरान दी। उन्होंने बताया कि माइंस विभाग द्वारा केंपेन की तिथि और विस्तृत रुपरेखा को अंतिम रुप दिया जा रहा है। केंपेन के दौरान विभागीय अधिकारी संबंधित विभागों, जिला प्रशासन और खनन क्षेत्रों के पट्टाधारियों व एसोसिएशन के सहयोग से सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित कराने के साथ ही माइनिंग कार्य से जुड़े लोगों व श्रमिकों को सुरक्षा मानकों, स्वास्थ्य मानकों और खनिज नियमों के प्रति अवेयर भी कराया जाएगा। डॉ. सुबोध अग्रवाल ने वीसी में निर्देश दिए कि सिलिकोसिस की समस्या और सिलिकोसिस पीडि़तों के प्रति मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संवेदनशील हैं। ऐसे में सिलिकोसिस पीडि़तों व सिलिकोसिस से मृत्यु के मामलों में सहायता राशि का वितरण प्राथमिकता से करते हुए विभागीय स्तर पर कोई प्रकरण बकाया नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जब्त की गई बजरी की नीलामी प्राथमिकता से की जाए ताकि जब्त बजरी को खुर्दबुर्द होने से बचाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड में जाएं, क्षेत्र के माइनिंग कार्य का निरीक्षण कर निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराने, सुरक्षा मानकों की पालना की जांच, अवैध माइनिंग गतिविधियों पर सख्ती से नियमानुसार कार्यवाही करने के साथ ही राजस्व की छीजत को रोककर राजस्व बढ़ाने के प्रयास करें। उन्होंने खननधारकों में बकाया राशि की वसूली के भी निर्देश दिए। एसीएस डॉ. अग्रवाल ने माइंस विभाग की भूविज्ञान व खनन विंग में परस्पर सहयोग व समन्वय से काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि दोनों विंग के अधिकारी साथ विजिट कर नए खनन ब्लॉकों के चिन्हीकरण और ब्लॉक तैयार कर उनके ऑक्शन की तैयारी करें। निदेशक माइंस केबी पण्ड्या ने अधिकारियों को विभागीय आय बढ़ाने की तरफ खासतौर से ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि आरआरसी और ईआरआरसी के ठेके उठने की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि आय बढ़ सके। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल का मेगा प्रचार हमला, दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर छाया कब्जा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने जा रहा है और अब मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...