Kisan Sangharsh Yatra reached Bikaner
Kisan Sangharsh Yatra reached Bikaner

किसान संघर्ष यात्रा पहुंची बीकानेर

बीकानेर, 09 जनवरी (हि.स.)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा 28 दिसम्बर से प्रारम्भ किसान संघर्ष यात्रा बीकानेर पहुंची। शनिवार को रैली गोगागेट घूमचक्कर से रेलवे स्टेशन, कोटगेट, जोशीवाड़ा एवं शहर के अन्दरूनी क्षेत्र से होते हुए डागा चौक स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में पहुंची जहां सभा का रूप लिया। कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर सेवादल के तमाम कार्यकर्ताओं ने राज्य के ऊर्जा मंत्री डॉ बी डी कल्ला के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया व राष्ट्रगान गाकर मातृभूमि को नमन किया। ध्वजारोहण के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए कल्ला ने किसान विरोधी काले कानून की खामियों के बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं को जानकारी दी एवं किस तरह से केन्द्र सरकार दमनकारी नीति अपनाते हुए अम्बानी.अडानी को कृषि बिल के माध्य से फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रही है उस ओर ध्यान आकर्षित कराया। कल्ला ने आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि जनजागरण किया जाए और लोगों तक इस कानून की खामियों को पहुचाया जाए। वहीं उन्होंने सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत एवं उनके कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होंने प्रदेशभर में किसानों को सबल प्रदान करने का जो बिड़ा उठाया है उनके लिए वे धन्यवाद के पात्र है। सभा में उपस्थित उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने यात्रा में शामिल सभी सेवादल कार्यकर्ताओं का बीकानेर धरा पर आगमन पर स्वागत करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया। भाटी ने कहा कि केन्द्र सरकार का यह अलोकतांत्रिक देश के हित में नहीं है। ये सरासर धरती पुत्रों का अपमान है। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने कहा कि यह तो शुरुआत है हम सभी हमारे कार्यकर्ताओं को आह्वान करते है कि द्वितीय क्रांति के लिए तैयार रहे। जिस तरह से देश आजादी के बाद तिरंगे की रक्षा सेवादल को सौपी गई थी। उसी तरह अब किसानों के हित की रक्षा के लिए भी अब जिम्मेवारी लेने का समय आ गया है। आपसभी इस लड़ाई को कंधे से कंधा मिलाकर लड़े। पहले हमारी लड़ाई गौरों से थीए अब चोरों से है हमें तनिक भी विचलित नहीं होना है एवं सहर्ष बलिदान के लिए तैयार रहना है। राजस्थान सेवादल प्रभारी लालजी मिश्रा व प्रकाश भरतिया, पूर्व मंत्री विरेन्द्र बेनीवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शिवशंकर हर्ष, देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत व सेवादल देहात अध्यक्ष श्रवण रामावत ने भी अपने विचारों से अवगत कराया। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in